दुनिया

PM Modi 75th Birth Day: पोप लियो XIV ने पवित्र वेटिकन सिटी से प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

PM Modi 75th Birth Day: पवित्र वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में बुधवार को आयोजित पोपल ऑडियंस के अवसर पर 30,000 लोग शामिल हुए. यह एक विशेष सभा है जिसमें परम पावन पोप लियो XIV विजिटर्स और तीर्थयात्रियों को उपदेश और आशीर्वाद देते हैं.

इस पवित्र समारोह के दौरान पोप लियो XIV (Pope Leo XIV) ने भारतीय अल्पसंख्यक संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जहां विश्वव्यापी कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक गुरु पोप लियो XIV ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद दिया.

भारतीय सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद एवं पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला और आईएमएफ संयोजक प्रो. हिमानी सूद के नेतृत्व में आईएमएफ प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान, पोप लियो XIV ने प्रधानमंत्री मोदी के चित्र को आशीर्वाद दिया. सांसद सतनाम सिंह संधू ने एक पुस्तक ‘हार्ट टू हार्ट: रेवरेंस ऑफ सागा’ भेंट की, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिख समुदाय के विशेष संबंधों की कहानी को दर्शाती है.

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन ऐतिहासिक रहा. फिल्मी जगत के कलाकारों से लेकर देश के नामचीन हस्तियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा.

इसके अलावा कोलंबो की मशहूर बंबलापिटिया बोहरा मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर खास नमाज़ और दुआओं का आयोजन किया गया. इस दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की.

ग्लेनाबर प्लेस स्थित हुसैनी मस्जिद, श्रीलंका की सबसे बड़ी दाऊदी बोहरा मस्जिद मानी जाती है. यहां की जमात कई बार यह जताती रही है कि प्रधानमंत्री मोदी का इस समुदाय से विशेष रिश्ता रहा है और उनकी नीतियों से समाज को सकारात्मक दिशा मिली है.


ये भी पढ़ें: PM Modi 75th Birth Day: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुबई में बुर्ज खलीफा जगमगाया, PM Modi की फोटो के साथ विश किया बर्थ डे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

10 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

17 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

20 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

25 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

40 minutes ago