Urdu Conclave 2026

PM Modi 75th Birth Day: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुबई में बुर्ज खलीफा जगमगाया, PM Modi की फोटो के साथ विश किया बर्थ डे

PM Modi 75th Birth Day: इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

PM Modi 75th Birth Day: दुबई का फेमस बुर्ज खलीफा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनकी तस्वीरों से जगमगाया गया. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया.

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों के साथ “हैप्पी बर्थडे” लिखा हुआ था और रोशनियां रंग बदलती रहीं. बुर्ज खलीफा पर भारतीय ध्वज के रंग भी प्रदर्शित किए गए.  15 अगस्त, भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भी ऐसी ही रोशनी देखने को मिली.

मेरे भाई, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद: पीएम मोदी

इस बीच एक्स पर एक पोस्ट में यूएई के राष्ट्रपति ने कहा: “नरेंद्र मोदी को आपके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करता हूँ, और भारत की प्रगति और उसके लोगों की समृद्धि में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ.”

वहीं जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरे भाई, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हमारी घनिष्ठ मित्रता और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूएई साझेदारी को बहुत महत्व देता हूँ, जो सभी क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही है.”

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई अन्य विश्व नेताओं और मशहूर हस्तियों ने भी मोदी को अपनी शुभकामनाएँ दीं. वहीं  संयुक्त अरब अमीरात में मोदी के कई प्रशंसकों ने केक काटकर समारोह आयोजित किए और सोशल मीडिया पर अपनी जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी साझा कीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read