PM Modi in Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मालदीव के मेहमान बने. वह शुक्रवार से मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी को मालदीव आने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भविष्य में वह भी भारत आएंगे.
राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा,
सभी मालदीव वासियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर मालदीव आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं.
इस साल भारत आने की अपनी योजना के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, “मुझे उम्मीद है. मुझे नहीं पता कि इस साल आएंगे या नहीं, लेकिन शायद निकट भविष्य में आएंगे.”
मालदीव की विकास यात्रा में भारत की भूमिका के बारे में राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, “हम सभी ने देखा है कि भारत ने अतीत में मालदीव की कैसे मदद की है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत भविष्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार होगा.”
प्रधानमंत्री मोदी यूनाइटेड किंगडम (Ind-UK FTA) में ऐतिहासिक एफटीए पर साइन करने के तुरंत बाद मालदीव पहुंचे. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ द्विपक्षीय बैठक की और व्यापार एवं रक्षा सहित कई विषयों पर चर्चा की. इसके बाद प्रधानमंत्री शनिवार (26 जुलाई) को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
मालदीव में उनका दूसरा दिन काफी व्यस्त रहा, जिसकी शुरुआत मालदीव के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत और मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी से हुई.
यात्रा समापन के बाद पीएम तमिलनाडु के थूथुकुडी के लिए रवाना हुए. पीएम मोदी यहां 4,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…