दुनिया

Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर आज (4 दिसंबर) भारत पहुंचे हैं. 7 बजकर 15 मिनट के आसपास पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. पीएम मोदी (PM Modi) ने स्वयं जाकर पुतिन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया. हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के दौरे का एक खास पैटर्न देखने को मिला है, वह हमेशा साल के आखिरी महिने में भारत आते हैं. जानिए इसकी वजह क्या है.

क्यों है इतान खास दिसंबर पुतिन के लिए

पुतिन की भारत यात्रा का पैटर्न देखा जाए तो वे अक्सर दिसंबर में ही भारत आते हैं. साल 2002 में दिसंबर में भारत का दौरा किया, दिसंबर 2004, जनवरी 2007, मार्च 2010, दिसंबर 2012, दिसंबर 2014, अक्टूबर 2018 और दिसंबर 2021 में भारत का दौरा कर चुके हैं. कुछ खास मौकों को छोड़ दें तो हर बार पुतिन ने दिसंबर महिने को अपनी भारत यात्रा के लिए चुना है. इसकी वजह बेहद साफ है, भारत और रूस का वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर में ही आयोजित होता है. बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन इस बार 23वीं द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

10 बार भारत का दौरा कर चुके हैं पुतिन

पहली बार राष्ट्रपति पुतिन साल 2000 में भारत आए थे. उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जिन्होंने उनका स्वागत किया था. कुल मिलाकर अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में 10 बार आ चुके हैं.

रूस के राष्ट्रपित व्वालदिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं. इस दौरे को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. 4 से 5 दिसंबर के इस दौरे में पुतिन और PM मोदी की मुलाकात पर सबकी नजर होगी.


ये भी पढ़ें: पुतिन, शेख हसीना और नेतन्याहू के अलावा… इस नेता का तीन बार एयरपोर्ट पर स्वागत कर चुके हैं PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति से शुरू हुई थी परंपरा


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago