Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary: सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर 21 दिसंबर को खारघर के ओवल मैदान में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ठाणे जिले और रायगढ़ प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. रायगढ़ के कलेक्टर कुशल जोगले ने गुरुवार को इसकी औपचारिक शुरुआत की, जिसके बाद तैयारियां तेज हो गईं. ठाणे के जिला कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की, जिसमें परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, लॉजिस्टिक्स और अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट जैसे सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने सभी सरकारी और स्थानीय एजेंसियों को निर्देश दिए कि हजारों प्रतिभागियों की सुविधा के लिए संयुक्त रणनीति अपनाई जाए और किसी स्तर पर कोई कमी न रहे.
पांचाल ने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी का जीवन बलिदान, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है. इसलिए युवा पीढ़ी को उनकी संघर्ष गाथा और शिक्षाओं से परिचित कराना आज की जरूरत है.” इसी उद्देश्य से उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में वक्तृत्व प्रतियोगिताएं और लघु फिल्मों का प्रदर्शन आयोजित करने के आदेश दिए, ताकि छात्र इस महान व्यक्तित्व के संदेश को गहराई से समझ सकें.
प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में देशभर से सिख समुदाय के प्रतिनिधि, धार्मिक नेता, राजनीतिक हस्तियां और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे. ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है, जबकि चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात होंगी.
जिला अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो जाएंगी और इस स्मरणीय आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श बनाया जाएगा. यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा.
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…