Bharat Express DD Free Dish

पुतिन, शेख हसीना और नेतन्याहू के अलावा… इस नेता का तीन बार एयरपोर्ट पर स्वागत कर चुके हैं PM मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति से शुरू हुई थी परंपरा

PM मोदी (PM Modi) ने किन विदेशी नेताओं का एयरपोर्ट पर जाकर स्वागत किया है. पुतिन (Vladimir Putin) से लेकर ओबामा (Barack Obama) और नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) तक, जानें वह एकमात्र नेता कौन हैं जिनका तीन बार स्वागत किया गया. यह लिस्ट भारत की कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है.

Foreign Leaders PM Modi Has Welcomed at the Airport.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin India Visit) का पालम एयरपोर्ट पर खुद पहुंचकर स्वागत किया. हालांकि, जिन विदेशी राजनेताओं का स्वागत स्वयं प्रधानमंत्री करते हैं, वो भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. पुतिन के अभिवादन के बाद यह सवाल उठने लगा है कि अब तक प्रधानमंत्री मोदी ने कितने विदेशी मेहमानों का स्वागत खुद एयरपोर्ट पर जाकर किया है.

पुतिन के अलावा इन नेताओं का भी किया स्वागत

साल 2015 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohammed bin Zayed Al Nahyan) के स्वागत के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, क्योंकि भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था. साल 2016 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद (Francois Hollande) गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे, जिन्हें रिसीव करने के लिए पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट गए थे.

Sheikh Hasina India Visit

साल 2017 में जब तत्कालीन बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) भारत आईं थीं, तब पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल से हटकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था. साल 2018 में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अपनी पत्नी सारा के साथ भारत पहुंचे थे, तब पीएम मोदी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

Barack Obama India Visit

पहली बार इस नेता के लिए तोड़ा था प्रोटोकॉल

साल 2015 में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) को एयरपोर्ट पर जाकर रिसीव किया था. वह भारत के 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे. यह कदम भारत-अमेरिका संबंधों में एक युग की शुरुआत माना जाता है.


ये भी पढ़ें: दो दशक पुरानी है मोदी–पुतिन की दोस्ती, मुलाकात पर पूरे विश्व की निगाहें…रिश्तों में आएगी नई मजबूती


तीन बार कर चुके इस नेता स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार एयरपोर्ट पर जिस विदेशी राजनेता का स्वागत किया है, वह हैं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान. तीन बार पीएम मोदी स्वयं एयरपोर्ट पर जाकर उनका स्वागत कर चुके हैं. यह भारत और UAE के बीच गहरे व्यक्तिगत तालमेल और मदबूत रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read