दुनिया

Pahalgam Attack: “आतंकियों को सबक सिखाए भारत, हम साथ हैं”, पहलगाम हमले को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान

Pahalgam Attack: पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद से दुनिया के तमाम देश इस जघन्य हमले की निंदा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिका लगातार भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने का आह्वान कर रहा है. अब अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ हर मोर्चे पर साथ है.

Pahalgam हमले को लेकर अमेरिका का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और सचिव रुबियो ने स्पष्ट किया है, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. हम मारे गए लोगों के लिए और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान करते हैं.”

ट्रंप ने पीएम मोदी से की थी बात

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर हमले की कड़ी निंदा की थी, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत के इस मुश्किल समय में अमेरिका साथ है.

28 सैलानियों की आतंकियों ने की थी हत्या

गौरतलब है कि पहलगाम में आतंकियों ने 28 सैलानियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Bihar: PoK को लेकर पीएम मोदी का बड़ा इशारा, बोले- आतंक की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है

इस हमले के बाद भारत के कोने-कोन में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. मोदी सरकार ने भी कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही कई और पाबंदियां लागू की गई हैं.

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया कड़ा संदेश

पीएम मोदी ने कल कहा था कि “आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा. हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

1 hour ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

2 hours ago