सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी. (फोटो: X/@adgpi)
India News: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. हमले में कुल 26 पर्यटकों की जान गई, जिनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था. इस हमले में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. यह हाल के वर्षों में सबसे गंभीर आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है.
हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है. इसी क्रम में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचेंगे. वे स्थानीय मिलिट्री फॉर्मेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कश्मीर और LoC पर चल रही एंटी टेरर गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. उन्हें सुरक्षा व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी.
देश की सैन्य तैयारियों को और मजबूत करने के लिए भारतीय वायुसेना ने ‘आक्रमण’ नाम से एक बड़ा युद्धाभ्यास शुरू किया है. इसमें अंबाला और हाशीमारा से दो राफेल स्क्वॉड्रन और सुखोई Su-30 जैसे प्रमुख फाइटर जेट्स शामिल हैं. अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में आक्रामक मिशनों की रणनीति को धार देना है.
एक अन्य घटनाक्रम में BSF के जवान पीके सिंह गलती से पंजाब सीमा पर जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए. उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया और पाकिस्तानी मीडिया ने उनकी तस्वीरें भी जारी कीं. भारत सरकार ने कूटनीतिक चैनल्स के जरिए जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: वायरल वीडियो को शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल से जोड़कर फैलाया गया…जानिए क्या है पूरा सच
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…