दुनिया

ऋषि सुनक ने पीएम मोदी के दृष्टिकोण को सराहा, भारत-यूके संबंधों को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

Rishi Sunak PM Modi meeting: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और कई विषयों पर विस्तृत बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया और कहा कि उनका भारत के लिए दृष्टिकोण हमेशा रोमांचक होता है. सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की भारत के लिए दृष्टि को प्रेरणादायक बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऋषि सुनक भारत के महान मित्र हैं और उन्होंने भारत-यूके संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का उल्लेख किया. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि सुनक का भारत के प्रति गहरा प्रेम और दोनों देशों के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है.

ऋषि सुनक को अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व

सुनक का जन्म इंग्लैंड के साउथैम्प्टन शहर में हुआ था और उनके परिवार की जड़ें पंजाब से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने हमेशा अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व किया है. 2022 से 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले सुनक ने भारत के साथ आर्थिक, सुरक्षा और वैज्ञानिक क्षेत्रों में रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए. भारत और ब्रिटेन के बीच वित्त, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए.

भारत-यूके संबंधों को और किया जाएगा प्रगाढ़

पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में ब्रिटेन में हुए चुनाव में ऋषि सुनक की हार के बाद उनकी सराहना करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत-यूके संबंधों को मजबूत किया. सुनक ने भी मोदी सरकार की लगातार सफलता के लिए उन्हें बधाई दी थी और भारत-यूके के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया था.

सुनक ने भारत को बताया आर्थिक महाशक्ति

वर्ष 2024 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहते हुए ऋषि सुनक ने भारत को एक ‘आर्थिक महाशक्ति’ के रूप में देखा और इस बात को स्वीकार किया कि भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया जैसे तेजी से उभरते देशों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

14 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

18 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

55 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए ₹1384 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…

57 minutes ago

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

2 hours ago

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

2 hours ago