दुनिया

पुतिन साहब ये क्या हो गया? रूसी सेना की मशीन गन हुई ‘बागी’, सैनिकों को याद आई नानी; देखें VIDEO

Russia machine gun viral video: रूस में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान एक ऐसा खतरनाक हादसा सामने आया, जिसने वहां मौजूद सैनिकों की सांसें थाम दीं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रूसी सैनिक एक बेहद शक्तिशाली YakB-12.7 रोटरी मशीन गन का अभ्यास करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में हथियार पर उनका नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो जाता है.

इसके बाद मशीन गन बेकाबू होकर तेजी से घूमने लगती है और गोलियां फायरिंग रेंज में अलग-अलग दिशाओं में चलने लगती हैं. हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि आसपास मौजूद सैनिक अपनी जान बचाने के लिए भागते और सुरक्षित जगह पर छिपते दिखाई देते हैं. बताया जा रहा है कि YakB-12.7 मशीन गन मूल रूप से Mi-24 अटैक हेलीकॉप्टर पर इस्तेमाल के लिए विकसित की गई थी, लेकिन इसे जमीन पर मोबाइल फायर ग्रुप के साथ इस्तेमाल करने की कोशिश के दौरान यह खतरनाक स्थिति पैदा हो गई.

मशीन गन बेकाबू

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान सैनिक इस भारी हथियार पर नियंत्रण नहीं रख सके. अचानक मशीन गन बेकाबू होकर घूमने लगी और गोलियां फायरिंग रेंज में अलग-अलग दिशाओं में चलने लगीं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आसपास मौजूद सैनिकों को अपनी जान बचाने के लिए तुरंत इधर-उधर भागना और सुरक्षित जगह पर छिपना पड़ा.

कैसे बेकाब हुई मशीन गन?

रिपोर्टों के मुताबिक, इस मशीन गन को हेलीकॉप्टर में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया था, जहां इसके तेज रिकॉइल (झटके) को विमान का ढांचा संभाल लेता है. लेकिन इसे एक मोबाइल ग्राउंड सेटअप पर लगाकर चलाने की कोशिश की गई. विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से हथियार पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया और यह हादसा हुआ.


ये भी पढ़ें: लाशों का ढेर और चीख-पुकार! बैंकॉक में आधी रात को पब बना श्मशान, हिल गया पूरा थाईलैंड


फिलहाल इस घटना में किसी सैनिक के घायल या मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रूसी सेना की ओर से भी इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

28 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

59 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago