दुनिया

एशियाई देशों के लिए अरब लाइट तेल हुआ महंगा! सऊदी अरामको के प्रीमियम ने बढ़ाई भारत की चिंता

Arab Light Crude Price Hike: अमेरिका-ईरान जंग की वजह से पूरी दुनिया तेल की कमी से जूझ रही है. मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने का सबसे बड़ा कारण ईरान के द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करना है. इस होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया में तेल व्यापार का 5वां हिस्सा गुजरता है. इस वजह से वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से अरब क्षेत्र खासकर सऊदी अरब, कतर, कुवैत, UAE जैसे देशों का तेल व्यापार ठप पड़ा हुआ है. जंग की वजह से इन देशों की अर्थव्यवस्था हिचकोले खाते दिख रही है. इस संकट की घड़ी में अब सऊदी अरब ने ऐसा फैसला किया है जिससे पूरी दुनिया में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होना लाजमी है. अरामको भारत के कुल तेल आयात का 18 प्रतिशत शेयर रखती है. कंपनी के इस फैसला का असर भारत पर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

एशियाई देशों से प्रीमियम वसूलेगी अरामको

दरअसल सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने एशियाई देशों के लिए अरब लाइट क्रूड पर प्रीमियम का ऐलान किया है. कंपनी ने एशियाई खरीदारों से प्रति बैरल 19.50 डॉलर प्रति बैरल सेट किया है. कंपनी ये कीमत मई शिपमेंट वाले अरब लाइट क्रूड से वसूल करेगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अरामको ने यह कदम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने के चलते उठाया है.

हल्का क्रूड ऑयल होता है अरब लाइट

अरब लाइट एक हल्का क्रूड ऑयल होता है, जिसे सऊदी अरामको द्वारा उत्पादित किया जाता है. यह मध्यम घनत्व और कम सल्फर वाला “स्वीट क्रूड” है, जिससे इसे रिफाइन करना आसान होता है. इससे पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं. इसकी गुणवत्ता और स्थिर सप्लाई के कारण यह एशिया और यूरोप में बहुत लोकप्रिय है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बाजारों में अस्थिरता

ओपीईसी के तहत इसका उत्पादन वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित करता है और इसकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले प्रमुख शिपिंग मार्ग को लगभग बंद कर देने से वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हो गया है, जिससे ऊर्जा बाजारों में तीव्र अस्थिरता उत्पन्न हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

इस उथल-पुथल ने अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों को काफी बढ़ा दिया है. हाल के सत्रों में ब्रेंट क्रूड में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और इससे अमेरिका, यूरोप और एशिया सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ईंधन की कीमतों में भी भारी वृद्धि देखी गई है.

ये भी पढ़ें- बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के ‘निर्विरोध’ जीत की उम्मीद टूटी, कांग्रेस की एंट्री से बना समीकरण

हालांकि, दिन के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखी गई. ब्रेंट क्रूड का दाम 1.58 प्रतिशत कम होकर 107.31 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 109.49 डॉलर प्रति बैरल पर था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago