दुनिया

Asim Munir In Usa: “उम्मीद है मुनीर को खाना खिलाते समय अमेरिका ‘लादेन’ को नहीं भूला होगा” शशि थरूर ने कसा अमेरिका पर तंज

Asim Munir In Usa: कनाडा में आयोजित G-7 सम्मेलन में शामिल होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की. इस दौरान आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है. जिसपर ट्रंप ने भी आसिम मुनीर का शुक्रिया अदा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी सेना प्रमुख की मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है कि मुनीर को खाना खिलाते समय अमेरिका ओसामा को नहीं भूला होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को लंच पर बुलाकर मुलाकात की. इसपर शशि थरूर ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रंप ने मुनीर को खाना खिलाते वक्त आतंकवाद पर लगाम लगाने की हिदायत दी होगी.अमेरिका को वो दिन नहीं भूलना चाहिये जब आतंकियों ने अमेरिका में घुसकर 2 हजार से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.

आतंकवाद को लेकर ट्रंप ना भूलें अपनी भूमिका

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगे कहा कि आसिम मुनीर के साथ मुलाकात में अमेरिकी नेताओं ने उन्हें याद दिलाया होगा कि वो पाकिस्तान की धरती का उपयोग ना तो आतंकवादियों को पालने और उन्हें ट्रेनिंग देने में करे और ना ही उन्हें हथियार मुहैया कराने में करे.

ये भी पढ़ें- साइप्रस पहुंचे PM Modi, राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

लादेन को नहीं भूल सकते अमेरिकी

शशि थरूर ने ट्रंप को याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका गए पाकिस्तानी डेलिगेशन को अमेरिकी सीनेटरों ने आतंकवाद को लेकर सख्त हिदायत दी थी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी, अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को इतनी जल्दी नहीं भूल सकते. और ना ही उसे सुरक्षित पनाह देने वाले पाकिस्तानी सेना को. ओसामा को लेकर पाकिस्तानी सेना ने जो गलती की, वो माफी के लायक नहीं है.

बता दें कि, बुधवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष आसिम मुनीर को बुलाकर मेहमाननवाजी की. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच चल रहे संघर्ष में सीजफायर कराने में मदद की थी. ट्रंप ने कहा कि परमाणु शक्ति से लैस दोनों देशों के बीच उन्होंने युद्ध को रोका था.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago