प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर साइप्रस पहुंचे. यहां वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे हैं. इसके बाद वह कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे. यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है.
साइप्रस पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, “साइप्रस पहुंच गया हूं. हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के विशेष सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार. यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में.”
Landed in Cyprus. My gratitude to the President of Cyprus, Mr. Nikos Christodoulides for the special gesture of welcoming me at the airport. This visit will add significant momentum to India-Cyprus relations, especially in areas like trade, investment and more.@Christodulides pic.twitter.com/szAeUzVCem
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में यात्रा से पहले कहा, “साइप्रस हमारा घनिष्ठ मित्र और भूमध्यसागरीय क्षेत्र तथा यूरोपीय संघ का महत्वपूर्ण साझेदार है. यह यात्रा ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, निवेश, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है.”
प्रधानमंत्री ने कहा कि साइप्रस की राजधानी निकोसिया में वे राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे तथा लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे.
साइप्रस यात्रा के पीएम बाद जी7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
साइप्रस से वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कनानास्किस जाएंगे. जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविक और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठक करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका तीन देशों का दौरा, सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को लगातार समर्थन देने के लिए साझेदार देशों को धन्यवाद देने और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ को बढ़ावा देने का भी अवसर है.
ये भी पढ़ें: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



