दुनिया

शेफाली जामवाल ने जीता मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब, जम्मू की हैं मूल निवासी

जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल ने मिसेज यूनिवर्स (Mrs Universe America 2024) अमेरिका का खिताब जीता है. उनके सिर मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का ताज सजा है. शेफाली भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर  की बेटी हैं.

शेफाली जामवाल (Shefali Jamwal) को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का खिताब मिला है. शेफाली ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को लेकर शानदार जवाब दिए, जिसे लेकर उन्होंने वहां पर उपस्थित दर्शकों और जजों दोनों पर शानदार प्रभाव डाला.

मैं पृथ्वी की संतान हूं

वाशिंगटन के रेंटन में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाली को लेकर उनकी अवेयरनेस ने खासा प्रभाव डाला और खिताब को उनके नाम करने में मदद की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार रखे. शेफाली ने खुद को ‘पृथ्वी की संतान’ बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि ऐसा भविष्य तैयार हो, जहां मानवता प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में रहे.


ये भी पढ़ें:  बम की सूचना के बाद कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई एयरपोर्ट को भी मिली धमकी


उन्होंने कहा, “मेरा सपना एक स्थायी प्रभाव छोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां पृथ्वी पर हरियाली के बीच रह सकें और स्वच्छ हवा में सांस ले सकें और शुद्ध पानी पी सकें.

फिलीपींस में प्रतियोगिता में लेंगी भाग

शेफाली ने लीव टू सर्व (Live to Serve) नाम के एक गैर-लाभकारी संगठन (NGO) की सह-स्थापना की है, जो पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देता है. यह संगठन बच्चों और जानवरों के साथ मानव कल्याण की भी पहल करता है. एक सैन्य परिवार में पली-बढ़ी शेफाली अपने पिता-माता को अपनी ताकत मानती हैं और मानती हैं कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है.

मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब जीतने वाली शेफाली अगले साल फिलीपींस में होने वाली वर्ल्ड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका को रिप्रेजेंट करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

20 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

31 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

36 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

56 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

2 hours ago