दुनिया

Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ और हिना रब्बानी खार के बीच सीक्रेट बातचीत ‘लीक’, अमेरिका-चीन के जिक्र से मची खलबली

Hina Rabbani Khar: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के बीच एक महत्वपूर्ण चर्चा का रिकॉर्ड लीक होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. दोनों नेता एक सहायक के साथ अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंधों के बारे में बात कर रहे थे. एक रिपोर्ट में रविवार यह जानकारी दी गई है. जियो न्यूज ने वॉशिंगटन पोस्ट के हवाला से कहा कि महत्वपूर्ण विदेश नीति पर चर्चा के रिकॉर्ड को ‘डिस्कॉर्ड लीक्स’ नाम दिया गया है. यह यूक्रेन और रूस संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र के मतदान पर प्रीमियर की बातचीत का भी खुलासा करती है.

पश्चिन को खुश करने से बचना चाहिए- हिना रब्बानी

जियो न्यूज के मुताबिक, लीक हुई बातचीत के अनुसार हिना रब्बानी ने कहा कि पाकिस्तान को पश्चिम को खुश करने से बचना चाहिए. अगर पाकिस्तान, अमेरिका के साथ अपने रिश्ते को सहेजने का प्रयास करता है तो उसे चीन के साथ अपने संबंधों को त्यागना होगा, जिसके साथ उसके ‘वास्तविक रणनीतिक भागीदारी’ है. इससे साफ मालूम चलता है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उनके मंत्रियों के बीच अमेरिका-चीन में से किसे चुना जाए, यह सवाल काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और इसको लेकर चर्चा लगातार हो रही है.

ये भी पढ़ें: चीन में उइगर मुसलमानों पर बढ़ता अत्याचार, ईद पर मस्जिदों में नहीं पढ़ने दी गई नमाज, पुलिस ने घरों में घुसकर ली तलाशी

चर्चा के दौरान, एक सहयोगी ने प्रधानमंत्री को सलाह दी कि प्रस्ताव का समर्थन करने से रूस के साथ पाकिस्तान के व्यापार और ऊर्जा सौदे खतरे में पड़ सकते हैं और इससे पाकिस्तान की स्थिति में बदलाव का आभास होगा. वॉशिंगटन पोस्ट की स्टोरी जिसमें रिकॉर्ड लीक हुआ है, वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पर अमेरिका के घटते समर्थन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें यह भी नोट किया कि जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 फरवरी को मतदान किया था, तब पाकिस्तान उन 32 देशों में शामिल था, जिन्होंने मतदान नहीं किया था.

हालांकि, ये मेमो किस वक्त का है इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. पाकिस्तान के बड़े नेताओं के ऑडियो पहले भी लीक हुए हैं लेकिन पीएम और हिना रब्बानी खार के बीच इस सीक्रेट बातचीत का लीक हुआ टेप कैसे अमेरिका के हाथ लगा, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

8 minutes ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

16 minutes ago

अगले 8 घंटे…13 राज्यों में मौसम का डबल अटैक! 60 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…

1 hour ago