Shehbaz Sharif News: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day) के मौके पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने एक बार फिर भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. इस्लामाबाद में आयोजित ‘यादगार-ए-फतह’ कार्यक्रम में भाषण देते हुए शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को खुली चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसके लिए बेहद अहम है और इसे उसकी ‘रेड लाइन’ माना जाएगा. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर भारत अपने मौजूदा रुख से पीछे नहीं हटता, तो पाकिस्तान इसका जवाब देने से पीछे नहीं रहेगा.
शरीफ ने अपने भाषण में मई 2025 के भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति, सम्मान और गरिमा के साथ रहना चाहता है, लेकिन इसे उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. उनके मुताबिक, अगर भविष्य में पाकिस्तान की संप्रभुता या सुरक्षा को चुनौती दी गई, तो जवाब मई 2025 से भी ज्यादा ताकत के साथ दिया जाएगा.
दरअसल, अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को होल्ड पर रखने का फैसला किया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. मई 2025 में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ा, हालांकि बाद में सीजफायर हुआ.
शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में ट्रंप की भूमिका अहम रही और इससे बड़ी संख्या में लोगों की जान बची. हालांकि, भारत लगातार अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को स्वीकार नहीं करता रहा है.
ये भी पढ़ें: इमरान खान की मौत..? दावे से पाकिस्तान में हलचल, PTI ने दी आंदोलन की चेतावनी
अपने भाषण में शरीफ ने चीन के साथ पाकिस्तान की दोस्ती को भी खास तौर पर रेखांकित किया. उन्होंने चीन को ऐसा मित्र बताया, जो मुश्किल समय में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहा है. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को ‘हिमालय से भी ऊंचा’ बताया.
इसके अलावा शरीफ ने सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते और उसमें तुर्की की भागीदारी का भी उल्लेख किया. उन्होंने इसे क्षेत्र और मुस्लिम दुनिया में शांति और सुरक्षा का संदेश बताया. कुल मिलाकर, पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया शरीफ का भाषण भारत को लेकर सख्त रुख, चीन के साथ करीबी और क्षेत्रीय रक्षा साझेदारियों पर केंद्रित रहा.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…