खेल

गौतम गंभीर का अल्टीमेटम: श्रीलंका सीरीज इस भारतीय खिलाड़ी के लिए है आखिरी मौका, नहीं सुधरा प्रदर्शन तो करियर खत्म!

Gautam Gambhir Ultimatum: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खेमे में माथापच्ची तेज हो गई है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्लेइंग इलेवन में नंबर-6 की पोजीशन पर किसे उतारा जाए. इस एक जगह के लिए युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ताबड़तोड़ अंदाज के लिए मशहूर सरफराज खान के बीच कड़ी टक्कर चल रही है लेकिन जिस तरह का हालिया प्रदर्शन रहा है उससे जुरेल की मुश्किलें बढ़ती हुई साफ नजर आ रही हैं.

खराब फॉर्म से बढ़ा जुरेल पर दबाव

टीम इंडिया में ऋषभ पंत पहली पसंद के विकेटकीपर हैं जिसके चलते जुरेल को कई मौकों पर बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज ही मैदान पर उतरना पड़ा है. हालांकि पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. आंकड़े बताते हैं कि जुरेल अपनी पिछली छह टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाए हैं. पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज हो या फिर जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट, जुरेल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहा. अफगानिस्तान के खिलाफ वे सिर्फ 19 रन ही बना सके थे और हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैचों में भी वे दोनों पारियों में 1 और 17 रन बनाकर आउट हो गए. इन सब के चलते 10 टेस्ट खेलने के बाद उनका बल्लेबाजी औसत गिरकर 34.14 पर आ गया है.

ये भी पढ़ें- क्या श्रीलंका के गढ़ में उन्हें हरा पाएगा चोटिल भारत? WTC फाइनल को लेकर टीम इंडिया की बढ़ी धड़कने

सरफराज खान की मजबूत दावेदारी

ध्रुव जुरेल के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब सरफराज खान की मौजूदगी है. सरफराज ने जुरेल से भले ही चार टेस्ट मैच कम खेले हों लेकिन उनके नाम उतने ही शतक और दो अर्धशतक ज्यादा दर्ज हैं. ऐसे में जब कप्तान गिल और कोच गंभीर श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनके पास सरफराज के रूप में एक बेहद आक्रामक और भरोसेमंद विकल्प मौजूद रहेगा.

फिलहाल गॉल की पिच और टीम के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताता है. अगर जुरेल को अंतिम ग्यारह में मौका मिलता भी है तो उनके लिए यह सीरीज करियर बचाने जैसी होगी क्योंकि जरा सी चूक उन्हें लंबे समय के लिए टीम से बाहर कर सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

4 minutes ago

विजयादशमी पर गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…

20 minutes ago

UGC NET Exam 2026: आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, जानिए इस बार क्या-क्या बदला है

UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…

35 minutes ago

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

50 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

50 minutes ago