दुनिया

Bangladesh News: शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद ने कहा- यूनुस मेरी मां को छू भी नहीं सकते, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

Bangladesh News: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) की ओर से मिली मौत की सजा को लेकर उनके बेटे और अवामी लीग पार्टी के सदस्य साजीब वाजेद ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने यूनुस सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

सजीब वाजेद ने कहा, “आईसीटी का फैसला पूरी तरह से गैरकानूनी है. यह एक मजाक है. आपके पास एक ऐसी सरकार है जो पूरी तरह से बिना चुनी हुई, गैर संवैधानिक, गैर कानूनी है. उन्होंने इस ट्रिब्यूनल के 17 जजों को हटा दिया और एक नए जज को नियुक्त किया जिसे ट्रायल बेंच का कोई अनुभव नहीं है और उसने मेरी मां के बारे में सबके सामने बहुत बुरी बातें कही हैं. वह साफ तौर पर पक्षपाती है.”

सजीब से पूछा गया कि क्या मौत की सजा के ऐलान के बाद मुहम्मद यूनुस शेख हसीना को मारने की कोशिश कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, “नहीं, वे उन्हें मार नहीं पाएंगे. वे असल में सजा को कैसे लागू करेंगे? सबसे पहले, वे उन्हें पकड़ नहीं सकते. दूसरा, एक बार कानून का राज आ जाने पर यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. यूनुस मेरी मां को छू नहीं सकते.”

मोदी सरकार की वाजेद ने की सराहना

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा. उन्होंने मेरी मां की सुरक्षा सुनिश्चित की है. उन्होंने मेरी मां की जान बचाई है. वह एक देश के मुखिया के तौर पर उन्हें कड़ी सुरक्षा में रख रहे हैं और इसके लिए मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.”

वहीं जब शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किसी का प्रत्यर्पण कराने के लिए ट्रीटी के साथ कानून होना चाहिए. सबसे पहले, एक लीगल सरकार होनी चाहिए, जो ये है नहीं. दूसरा, ड्यू प्रोसेस फॉलो किया जाना चाहिए, जो फॉलो नहीं किया गया है. प्रोसेस खुद लीगल होना चाहिए और बांग्लादेश में प्रोसेस पूरी तरह से गैर कानूनी थी. इसलिए मेरी मां का प्रत्यर्पण नहीं किया जा सकता.”

शेख हसीना पर फैसले के पीछे चुनावी साज़िश?

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को सुनाई गई सजा और बांग्लादेश में आगामी चुनाव के बीच कनेक्शन को लेकर उन्होंने कहा, “बिल्कुल. उन्होंने जो किया है, वह यह है कि उन्होंने मेरी मां को दोषी ठहराया है. उन्होंने फिर से कानून में बदलाव किया है ताकि कोई भी जिस पर भी आरोप हो, वह चुनावों में हिस्सा न ले सके, जो कि पूरी तरह से सही प्रक्रिया का उल्लंघन है क्योंकि आप किसी को तब तक बैन नहीं कर सकते जब तक उसे दोषी न ठहराया जाए, इसीलिए उन्हें यह सजा जल्दबाजी में देनी पड़ी. उन्होंने हमारी पार्टी अवामी लीग को भी चुनावों से बैन कर दिया है. यहां कोई डेमोक्रेसी नहीं है.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बताया कुशल प्रशासक, 10वीं बार CM बनने पर दी शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

41 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago