Spain Wildfire: स्पेन में भयंकर गर्मी और शुष्क मौसम के बीच जंगलों की आग बेकाबू होती जा रही है. ऐतिहासिक इमारतों और आबादी वाले इलाकों पर मंडराते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है.
स्पेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से और अर्गान के जंगलों में लगी आग 9,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है, जिससे सदियों पुराना ‘सैन जुआन डी ला पेना’ मोनेस्ट्री परिसर भी खतरे में आ गया है. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने स्थिति पर चिंता जताते हुए यूएमई (मिलिट्री इमरजेंसी सर्विस) और अग्निशमन दलों के प्रयासों की सराहना की. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आम जनता से आपातकालीन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है.
सांचेज ने यूएमई यानी स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी सर्विस की पोस्ट को शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की. पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगी आग की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. आग की लपटों से मुकाबला करने और लोगों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में पेशेवर और कर्मचारी लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने आग बुझाने के अभियान में जुटे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी हैं. प्रधानमंत्री ने आग से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की.
सांचेज ने कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में लोगों को अधिकतम सावधानी बरतने की जरूरत है. नागरिकों से प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करने का आग्रह मैं लोगों से करता हूं.’
स्पेन पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी और आग से खाक होते जंगलों के कारण परेशान है. तेज गर्म हवाओं और शुष्क मौसम के बीच जंगल की आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाली आबादी के लिए भी जोखिम पैदा होता है.
टैग की गई पोस्ट में अग्निशमन दल हुएस्का और जरागोजा की प्रांतीय काउंसिल को बचाने की जद्दोजहद करते देखे जा सकते हैं. शुक्रवार को काफी भयावह तस्वीर और क्लिप्स सामने आए थे. जहां उत्तर-पूर्वी स्पेन के अर्गान में फायरफाइटर्स सदियों पुराने ‘सैन जुआन डी ला पेना ‘ मोनेस्ट्री परिसर को बचाने की कोशिश में जुटे दिखे. यहां जंगल में लगी भीषण आग 9,000 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैल गई है.
आस-पास के इलाकों से करीब 900 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. फायरफाइटर्स की टीमें इस ऐतिहासिक जगह के पास आग बुझाने में लगी हुई थीं.
यह भी पढ़ें-अलवर की तेल फैक्ट्री में भीषण आग: 3 घंटे बाद भी नहीं हुआ काबू, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…