एजुकेशन

4 साल की ट्यूशन फीस से रहने-खाने तक सब फ्री! 17 वर्षीय प्रणव ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पाई ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप

Pranav Ilango Brown University: तमिलनाडु के इरोड में रहने वाले 17 वर्षीय प्रणव इलंगो (Pranav Ilango) ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रणव को अमेरिका की प्रसिद्ध आइवी लीग (Ivy League) संस्थान ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 3.55 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है.

यह स्कॉलरशिप उनके 4 साल के पूरे स्नातक पाठ्यक्रम (Undergraduate Course) की ट्यूशन फीस, रहने और खाने-पीने का पूरा खर्च उठाएगी. प्रणव की यह सफलता देश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है.

पब्लिक हेल्थ और एप्लाइड मैथ्स में करेंगे पढ़ाई

ब्राउन यूनिवर्सिटी में प्रणव इलंगो ‘पब्लिक हेल्थ’ (जनस्वास्थ्य) और ‘एप्लाइड मैथमेटिक्स’ (व्यावहारिक गणित) विषयों में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे.

प्रणव के लिए आइवी लीग यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाना केवल एक अकादमिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह कई सालों की निरंतर रिसर्च, मेहनत और दूरदर्शी सोच का नतीजा है. उनका सपना है कि वे आधुनिक टेक्नोलॉजी, गणितीय सिद्धांतों और पब्लिक हेल्थ को मिलाकर ऐसी वैज्ञानिक तकनीकों का विकास करें, जो आम जनता और विशेष रूप से वंचित व जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें.

युवाओं के लिए प्रेरणा बने प्रणव

इतनी कम उम्र में जहां कई छात्र अपने आगे के करियर के विकल्पों को लेकर उलझन में रहते हैं, वहीं प्रणव ने अपने सामाजिक सरोकारों और अकादमिक उत्कृष्टता के दम पर दुनिया के शीर्ष शिक्षण संस्थान में अपनी जगह पक्की की है. उनकी इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में खुशी की लहर है.

ये भी पढ़िए: UP के छात्रों को सालाना मिलेंगे 12,000 रुपये, मोदी सरकार ने स्कॉलरशिप पर जागरूकता सत्र किया आयोजित

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago