दुनिया

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत आए, बिहार भी जाएंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) रविवार (15 दिसंबर) को भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए. यह सितंबर में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है. नई दिल्ली पहुंचने पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने अनुरा कुमारा दिसानायके का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह भारत-श्रीलंका संबंधों को और गहरा करने और जन-केंद्रित साझेदारी को गति देने का अवसर है.

बिहार जाएंगे राष्ट्रपति दिसानायके

यात्रा के दौरान दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे. राष्ट्रपति दिसानायके भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक बिजनेस इवेंट में भी भाग लेंगे. इसके अलावा, वह बिहार के बोधगया भी जाएंगे.

श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति में केंद्रीय स्थान रखता है.

राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है. नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के सत्ता में आने के तुरंत बाद, इस साल की शुरुआत में कोलंबो की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया था.

विदेश मंत्री गए थे श्रीलंका

गत 4 अक्टूबर को कोलंबो की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर ने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता से अवगत कराया.

राष्ट्रपति दिसानायके के साथ अपनी बैठक में विदेश मंत्री ने ऊर्जा उत्पादन और पारेषण, ईंधन और एलएनजी आपूर्ति, धार्मिक स्थानों के सौर विद्युतीकरण, कनेक्टिविटी, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और डेयरी विकास के क्षेत्र में चल रही पहलों के बारे में बात की थी.


ये भी पढ़ें:  महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार: नागपुर में 39 मंत्रियों ने ली शपथ


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago