दुनिया

22 साल की छात्रा ने 18 करोड़ में बेची अपनी वर्जिनिटी, जानिए क्या था उसका कारण

Students Sold Her Virginity: मैनचेस्टर, ब्रिटेन की रहने वाली 22 साल की छात्रा लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी 1.6 मिलियन पाउंड (18 करोड़ से अधिक) में बेच दी है. एक धार्मिक परिवार में पैदा हुई लॉरा ने एस्कॉर्ट्स साइट के माध्यम से अपनी वर्जिनिटी नीलाम की. इस नीलामी में एक हॉलीवुड स्टार ने सबसे ऊंची बोली लगाकर इसे खरीदा.

लॉरा को नहीं है पछतावा

लॉरा ने कहा कि उन्हें अपनी वर्जिनिटी बेचने का कोई पछतावा नहीं है. उनका मानना है कि वह अकेली और गरीब नहीं रहना चाहती थीं, और तार्किक रूप से अपनी वर्जिनिटी बेचना उनके लिए एक आसान रास्ता था. लॉरा के अनुसार, जिसने सबसे ऊंची बोली लगाई, वह व्यक्ति जेफ्री एपस्टीन के निजी द्वीप लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड पर भी जा चुका था. इसके बावजूद, लॉरा ने उसके साथ सोने के लिए तैयार हो गई. लॉरा के इस फैसले की दुनिया भर में चर्चा हो रही है.

नहीं है कोई पछतावा

लॉरा ने दिसंबर 2023 में पहली बार अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था. इसके बाद वह एस्कॉर्ट्स साइट की मदद से खरीदारों से मिलीं, और कुछ ही महीनों में यह सौदा पूरा हो गया. विदेशी मीडिया के अनुसार, लॉरा को अपनी वर्जिनिटी खोने का कोई पछतावा नहीं है. वह इस पैसे का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और जीवन को बेहतर बनाने के लिए करना चाहती हैं. शुरुआत में लॉरा के माता-पिता उनके फैसले से चौंके थे, लेकिन बाद में उन्होंने उनका समर्थन किया. लॉरा का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है और वह अपने शरीर और जीवन के बारे में फैसला लेने में स्वतंत्र हैं.

दूसरी महिलाओं के लिए चेतावनी

लॉरा ने अब दूसरी महिलाओं को चेतावनी दी है कि बिना सोचे-समझे ऐसा कदम न उठाएं. उन्होंने कहा कि यह एक जोखिम भरा कदम हो सकता है, और बिना किसी प्रतिष्ठित एजेंसी के ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. लॉरा इसे अपनी जिंदगी का सपना मानती हैं और अपनी आजादी पर गर्व करती हैं.

अब बनना चाहती हैं ‘शुगर बेबी’

अपनी वर्जिनिटी बेचे जाने के एक साल बाद, लॉरा अब ‘शुगर बेबी’ बनना चाहती हैं. वह पुरुषों को अपनी कंपनी देने के लिए 30,000 पाउंड प्रति महीने की मांग कर रही हैं. डील पूरी करने के लिए लॉरा उस अभिनेता के साथ एक फाइव-स्टार होटल में गई थीं, जहां उनके साथ एस्कॉर्ट्स साइट का एक सदस्य भी मौजूद था. खरीदार ने डॉक्टर से वर्जिनिटी की पुष्टि भी कराई थी.

अपार्टमेंट और नए कपड़े खरीदे

लॉरा ने अपनी वर्जिनिटी बेचकर प्राप्त रकम से कई चीजें खरीदी हैं. उन्होंने किराए पर देने के लिए एक अपार्टमेंट खरीदी, नए कपड़े खरीदे और ट्रैवलिंग की. अब वह मशहूर हस्तियों जैसे NBA खिलाड़ी, प्रीमियर लीग खिलाड़ी और राजनेताओं के साथ समय बिता रही हैं और दुनिया में घूम रही हैं.

ब्रिटेन की इस छात्रा का यह फैसला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है. लॉरा का यह निर्णय न केवल एक व्यक्तिगत मुद्दा है, बल्कि यह समाज में स्वतंत्रता, आर्थिक मजबूरी और नैतिकता पर भी चर्चा को जन्म देता है.


इसे भी पढ़ें- Adult film Star Emily Willis की एक गलती और मार गया लकवा? अब परिजनों ने दायर किया मुकदमा


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

5 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

11 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

15 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

1 hour ago

बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?

Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…

1 hour ago