दुनिया

अंतरिक्ष से कई माह बाद धरती पर लौटीं Sunita Williams बोलीं- अब ISRO के स्पेस प्रोग्राम से जुड़ना चाहूंगी, जल्द भारत आऊंगी

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यह कार्यक्रम 1 अप्रैल 2025 को टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और निक हेग के साथ मीडिया से बातचीत की.

अमेरिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनीता विलियम्स ने कहा, “भारत अपने स्पेस प्रोग्राम में एक मजबूत स्थान बना रहा है और मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगी.”

‘अब इंडियन स्पेस प्रोग्राम में हिस्‍सा लेने में रुचि’

सुनीता विलियम्स से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में ISRO के साथ सहयोग करेंगी, तो उन्होंने उत्साहपूर्वक जवाब दिया, “मैं निश्चित रूप से भारत आऊंगी और इसरो के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं.”

‘मुझे अंतरिक्ष से भारत का अद्भुत दृश्य दिखा’

सुनीता ने अंतरिक्ष से भारत को देखने के अपने अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा, “हिमालय के ऊपर से गुजरना बेहद शानदार था. ऐसा लगता था जैसे लहरें उठ रही हों और नीचे भारत में बह रही हों. भारत के रंग और उसकी सुंदरता अंतरिक्ष से और भी अद्भुत लगती है.” उन्होंने आगे कहा, “रात के समय भारत के बड़े शहरों से छोटे शहरों तक फैला हुआ लाइट्स का नेटवर्क देखना बहुत ही अविश्वसनीय था.”

‘भारतीय अंतरिक्ष यात्री से मिलने को उत्‍साहित’

सुनीता विलियम्स ने आगामी Axiom Mission पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री के प्रति अपनी उत्सुकता जताई. उन्होंने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि भारत का अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष का अनुभव साझा करेगा. मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे मिल सकूं और भारत में अपने अनुभव साझा कर सकूं.”

बुच विल्मोर ने मजाकिया लहजे में क्‍या कहा?

जब बुच विल्मोर ने सुनीता से मजाक में पूछा कि क्या वह अपने क्रू साथियों को भारत ले जाएंगी, तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, “निश्चित रूप से… शायद आप थोड़ा मोटे हो जाएं, पर यह ठीक है. हम आपको मसालेदार खाना खिलाएंगे.”

धरती पर लौटने के बाद पहली ख्‍वाहिश क्‍या थी?

जब सुनीता से पूछा गया कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद उनकी सबसे पहली इच्छा क्या थी, तो उन्होंने कहा, “मैं अपने पति और अपने डॉग्स को गले लगाना चाहती थी. खाने के लिए मैंने एक अच्छा ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया, जो घर की याद दिलाता है.”

भारतीय स्‍पेश मिशन को लेकर क्‍या सोचती हैं?

सुनीता विलियम्स बोलीं, “भारत एक महान देश है और अद्भुत लोकतंत्र है. मैं इस स्पेस यात्रा के अनुभव को भारत के साथ साझा करना चाहती हूं और इसकी प्रगति में अपना योगदान देना चाहती हूं.”


ये भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स ने बताया, अंतरिक्ष से कैसा दिखता है इंडिया? भारत आने को लेकर कही ये बातें


  • भारत एक्सप्रेस
Prashant Rai

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

6 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

49 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

58 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago