दुनिया

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स दूसरी बार अंतरिक्ष में मनाएंगी अपना जन्मदिन, ये बड़ी वजह आई सामने

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दूसरी बार अंतरिक्ष में अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं. 1965 में जन्मी पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट 19 सितंबर को 59 साल की हो जाएंगी. इससे पहले भी वह अंतरिक्ष पर अपना जन्म दिन मना चुकी हैं. मालूम हो कि सुनीता विलियम्स अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 321 दिन 17 घंटे और 15 मिनट अंतरिक्ष में रहीं और उन्होंने विश्व में रिकॉर्ड बनाया.

इसी के साथ ही सबसे अधिक समय तक स्पेस वॉक करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं. उनके द्वारा किए गए 7 स्पेसवॉक की कुल अवधि 50 घंटा 40 मिनट की थी. सुनीता विलियम्स ने 9 दिसंबर, 2006 को फ्लाइट इंजीनियर के रूप में STS-116 के चालक दल का हिस्सा रहीं. ऑर्बिटिंग लैब में रहने के दौरान, उन्होंने ISS के बाहर 29 घंटे और 17 मिनट बिताकर कुल चार स्पेसवॉक करके महिलाओं में विश्व रिकॉर्ड बनाया था. विलियम्स 22 जून, 2007 को एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस पर उतरकर वापस लौटीं.

ये भी पढ़ें-बिना दस्तावेज कनाडा से अमेरिका में प्रवेश कर रहे भारतीयों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

मालूम हो कि मौजूदा समय में नासा द्वारा दोषपूर्ण बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को बिना चालक दल के वापस लाने के निर्णय के साथ, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी ‘बुच’ विल्मोर फरवरी 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और स्पेसएक्स क्रू-9 सदस्यों के साथ वापस लौटेंगे. इस सम्बंध में अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान दिया, जिसमें कहा गया है कि नासा ने विलियम्स और विल्मोर को समायोजित करने के लिए स्पेसएक्स फ्लाइट क्रू का आकार छोटा कर दिया है, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री शामिल नहीं हैं.

अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से जारी बयान में ये भी बताया गया है कि बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट का हिस्सा रहीं सुनीता विलियम्स को शुरू में आठ दिनों के मिशन के लिए अंतरिक्ष में जाना था लेकिन अब वह विस्तारित प्रवास में हैं. इसका मतलब साफ है कि वह अपना जन्मदिन अंतरिक्ष में ही मनाएंगी. सुनीता विलियम्स ने 2012 में आईएसएस पर अपने प्रवास के दौरान अपना 47वां जन्मदिन मना चुकी हैं.

अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा शेयर किए गए शेड्यूल के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो स्टारलाइनर 6 सितंबर को शाम 6:04 बजे (भारतीय मानक समयानुसार 7 सितंबर को सुबह 3:34 बजे) ISS से स्वचालित रूप से अलग हो जाएगा. लैंडिंग 7 सितंबर को सुबह 12:03 बजे (भारतीय मानक समयानुसार 8 सितंबर को रात 9:33 बजे) होने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago