Bharat Express DD Free Dish

पाक सेना के सारे दावे निकले हवा-हवाई, पाकिस्तानी युवक ने ही खोल कर रख दी डिफेंस सिस्टम की पोल, देखें वीडियो

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक ने अपने देश की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “गनीमत यह रही कि भारत ने हमारे सैन्य ठिकानों या रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं किया.

Operation Sindoor

पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल.

Operation Sindoor: बुधवार को जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, तो पाकिस्तान ने अपनी साख बचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया. हालांकि, पाकिस्तान के ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना हिचक के पूरी बेबाकी के साथ अपनी सेना की खामियों को उजागर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना की रक्षा प्रणाली में बड़ी खामियों और किसी भी हमले को विफल करने की तैयारी के बारे में खुलकर बात की है.

Operation Sindoor में मिसाइलों से अटैक

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक कह रहा है, “कल रात भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मिसाइल हमले किए और हैरानी की बात है सारे टारगेट पर जाकर लगे. इंडिया ने अपना टारगेट हासिल कर लिया और बड़ी हैरानी की बात है कि हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं सके. हम पूरी तरह नाकाम रहे और भारत ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया. कहावत है घर में घुसकर मारना, और भारत ने यही काम करके दिखाया. हम भारत को रोक नहीं सके.

“पाक सेना नहीं गिरा पाई एक भी मिसाइल”

उसने आगे कहा, “आप लोग यह मत सोचें कि मैं भारत की तारीफ कर रहा हूं. आप सुनते आ रहे हैं कि ईरान ने इजरायल की ओर लक्ष्य करके हजारों मिसाइल दाग दी. लेकिन वास्तव में इजरायल में एक भी मिसाइल नहीं गिरती क्योंकि उनका डिफेंस सिस्टम बहुत मजबूत है. ईरान की केवल एक-दो मिसाइल ही मुश्किल से इजरायल में जाकर गिर पाती हैं. इजरायल के डिफेंस सिस्टम की तुलना में हमारा हाल बुरा है. हम भारत की 24 मिसाइलों में एक को भी गिरा नहीं पाए.”

फेक न्यूज फैला रहा पाकिस्तान

वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक ने अपने देश की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “गनीमत यह रही कि भारत ने हमारे सैन्य ठिकानों या रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं किया. भारत ऐसा करता तो हम उन मिसाइलों को कैसे रोक सकते थे. भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में रातभर अफवाहों का दौर चलता रहा कि हमने भारत के विमान गिरा दिए. कई तस्वीरें वायरल होने लगीं, लेकिन मैंने खुद चेक किया तो पता चला कि सभी फोटो कई महीने पुराने हैं. अंत में हमारी ओर से भारतीय विमानों को गिराने के दावे फेक न्यूज ही साबित हुए.”

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानियों का फेक न्यूज प्रोपेगेंडा हुआ बेनकाब, PIB ने फैक्ट चेक में बता दी एक-एक सच्चाई

इतनी स्पष्टता के साथ पाकिस्तानी रक्षा तंत्र की कमियों को स्वीकारने के बाद यह पाकिस्तानी व्यक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और उसका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान के झूठे दावों और बयानबाजी की कलई खोलता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read