दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया जंग के केंद्र में शिव मंदिर, जानें युद्ध की असली वजह और इतिहास?

Thailand Cambodia War: जब इतिहास की राख में छुपे विवाद अंगारे बनकर सुलगने लगें तो सीमाएं सिर्फ नक्शों से इतर वे जज्बातों के बीच खींची एक लकीर बन जाती हैं. दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी थाईलैंड और कंबोडिया एक बार फिर उसी लाइन पर एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं. एक तरफ धार्मिक धरोहर पर अधिकार का घाव बारूदी हो गया है. वहीं दूसरी ओर शांति की बात संप्रभुता के उग्र नारों में बदल गई है. क्योंकि, इस नई जंग के केंद्र में है एक मंदिर जिसके कारण इतिहास को दोहराते हुए कंबोडिया और थाईलैंड एक बार फिर से जंग के मैदान में कूद गए हैं. आइये जानें इस युद्ध का असल कारण क्या है और इसका इतिहास कितना गहरा है.

थाईलैंड कंबोडिया जंग का अपडेट

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर गुरुवार सुबह से ही भीषण गोलीबारी (Thailand Cambodia Border Dispute) हो रही है. इससे ठीक एक दिन पहले बॉर्डर पर एक लैंडमाइन धमाके में पांच थाई सैनिक घायल हो गए थे, जिससे नाराज थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को बुला लिया था और कंबोडियाई राजदूत को देश से निष्कासित कर दिया था. गोलीबारी की शुरुआत गुरुवार सुबह 7:35 बजे हुई, जब कंबोडियाई ड्रोन को थाई सैन्य अड्डे के पास देखा गया. इसके बाद कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैन्य अड्डे पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक थाई सैनिक घायल हो गया.

थाई सेना ने आरोप लगाया कि कंबोडियाई सेना ने आस-पास के रिहायशी इलाकों में अपनी तोपें रख दी हैं और नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, कंबोडिया का कहना है कि हमला पहले थाईलैंड की तरफ से हुआ था और कंबोडियाई सैनिकों ने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए जवाबी हमले के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया. गोलीबारी के कारण नागरिकों को एहतियात के तौर पर इलाके से निकाला जा रहा है. थाई अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम तीन नागरिक घायल हुए हैं.

विवाद का असल कारण मंदिर

थाईलैंड और कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित दो पड़ोसी देश हैं जिनके बीच ऐतिहासिक रूप से विवाद चलता आ रहा है. बौद्ध धर्म को मानने वाले देशों का रहन-सहन और खान-पान करीब करीब समान है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का मुद्दा है, साथ ही दोनों देश सीमा पर पड़ने वाले मंदिरों पर अधिकार को लेकर भी एक-दूसरे से लड़ते रहे हैं. थाईलैंड का कहना है कि मंदिर के आसपास के इलाके पर उसका अधिकार है, जबकि कंबोडिया का कहना है कि यह इलाका उसका है.

1907 से शुरू हुआ विवाद

दोनों देश 817 किलोमीटर की सीमा शेयर करते हैं. इसे फ्रांस ने तय किया था. क्योंकि, साल 1863 से लेकर 1963 तक कंबोडिया पर फ्रांस का कब्जा था. इस दौरान उसने थाईलैंड के साथ सीमा निर्धारित की थी. साल 1907 के सीमा निर्धारण में प्रीह विहार मंदिर या शिव मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा बताया गया. हालांकि, थाईलैंड ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच मंदिरों का मुद्दा संवेदनशील हो गया.

सीमाओं पर पड़े वाला प्रीह विहार मंदिर विवाद (Thailand Cambodia Dispute For Shiva Temple) के केंद्र में है. दोनों देशों के बीच विवाद साल 2008 में यूनेस्को के फैसले के बाद बढ़ गया. 2008 में यूनेस्को ने प्रीह विहार मंदिर को अपनी हेरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया. इसके बाद विवाद गहराने लगा.  थाईलैंड को लगने लगा कि एक ऐतिहासिक धरोहर उसके इतिहास से छिन रही है, और दोनों देशों का तनाव फिर से बढ़ गया.

प्रीह विहार मंदिर का इतिहास और कोर्ट

प्रीह विहार मंदिर 11वीं सदी में बना था जो भगवान शिव को समर्पित है. यह मंदिर कंबोडिया में स्थित है, लेकिन थाईलैंड ने इसके अधिकार को लेकर भारी विरोध किया था. 1962 में इंटरनेशनल कोर्ट ने फैसला कंबोडिया के पक्ष में सुनाया. हालांकि, मंदिर के आसपास के इलाकों को लेकर विवाद बना रहा. क्योंकि, कोर्ट ने विवादित 4.6 वर्ग किमी जमीन पर कोई फैसला नहीं दिया था. ऐसे में थाईलैंड इस जमीन पर अपना दावा करने लगा.

ये भी पढ़ें: Australia में हिंदू मंदिर और भारतीय छात्र पर नस्लीय हमला, विक्टोरिया और एडिलेड में बढ़ा आक्रोश

2025 में शुरू हो गई जंग (Thailand Cambodia War Update)

2011 में हुए व्यापक संघर्ष में कम से कम 18 लोग मारे गए और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए. इसके बाद 2013 में भी इंटरनेशनल कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मंदिर के आसपास वाली जमीन पर भी कंबोडिया का अधिकार होना चाहिए. पहली नजर में तो थाईलैंड ने भी इस फैसले को मान लिया लेकिन विवाद जारी रहा. मई 2025 में एक बार फिर तनाव शुरू हुई जो जुलाई आते आते जंग में बदल गया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

3 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

56 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

2 hours ago