दुनिया

हे भगवान! हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, पायलट ने ऐसे कराया लैंड

Alaska Airlines: जरा सोचिए, आप प्लेन में हवा के बीचों बीच हों और अचानक एक दरवाजा खुल जाए. जी हां, अलास्का एयरलाइंस के एक विमान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स ने पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए उड़ान भरी. उड़ान के कुछ मिनट बाद ही प्लेन का एक दरवाजा खुल गया. इस घटना के बाद प्लेन में सवार सभी यात्री डर गए. अचानक प्लेन को लैंड कराना पड़ा.

अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 को आज शाम प्रस्थान के तुरंत बाद एक घटना का अनुभव हुआ. विमान 171 मेहमानों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया. हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और जैसे ही यह उपलब्ध होगा हम और अधिक जानकारी साझा करेंगे. ” यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago