देश

UP Politics: भाजपा के सुंदरकांड पाठ पर डिंपल यादव ने साधा निशाना, बोलीं-“रोजगार, महिला सुरक्षा और किसानों की बदहाली पर सोचें… “

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है तो वहीं 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी बीच विपक्षी दलों के नेताओं के सनातन धर्म और रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान भी लगातार सामने आ रहे हैं. तो वहीं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले भाजपा देश भर में रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ करने जा रही है. इस पर समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने ताजा हमला बोला है और बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि “मुझे लगता है कि सरकार में बैठी बीजेपी को लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए.”

गांव-गांव जाकर देखें

मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और बीजेपी द्वारा पूरे देश में कराए जा रहे सुंदरकांड पाठ व रामचरितमानस को लेकर कहा कि, “भाजपा लोगों के हितों के लिए सरकार में आई है. उनको विचार करना चाहिए कि महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित कैसे रहें? वे जब गांव-गांव जाएं और वहां युवाओं की भारी संख्या देखें तो उनको रोजगार कैसे मिले इस पर सोचें.”

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले जितेंद्र आव्हाड पर भड़के परमहंस आचार्य, बोले- कर दूंगा वध

आवारा पशुओं का निकालें हल

डिंपल यादव ने आवारा पशुओं के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब वे किसानों की बदहाली देखेंगे तब उन्हें इस पर विचार करना चाहिए कि आवारा पशुओं के सवाल पर कोई हल निकला है या नहीं?” महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “महंगाई इतनी बढ़ रही है, जहां पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, बच्चों की शिक्षा उपलब्ध नहीं हो रही है. इन मूलभूत सुविधाओं, जो जनता को मिलनी चाहिए. जिसकी वजह से वो सरकार में हैं. उनका धर्म है इस समय कि लगातार लोगों को सुविधाएं और नौकरी दें. खुशहाली का वातावरण बनाएं, प्रदेश में जो होना चाहिए. मुझे लगता है कि वो पुनर्विचार करेंगे. सही मायने में वो देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएंगे.” गौरतलब है कि काफी वक्त से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत विपक्षी दलों के कई नेता सनातन धर्म और हिंदु धर्म ग्रंथों पर अपमानजनक बयान दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago