दुनिया

Trump Tariff: रूस-भारत तेल व्यापार को लेकर नहीं थम रही ट्रंप की धमकी, फिर दी नई टैरिफ लगाने की चेतावनी

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को भारत और रूस के बीच की दोस्ती चुभ रही है. तभी तो रूस और भारत के बीच तेल व्यापार को रोकने के लिए वह बार-बार टैरिफ की धमकी दिए जा रहे हैं. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को एक नई टैरिफ धमकी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा तो वह भारत पर नई टैरिफ लगाने पर विचार कर सकते हैं.

हाल ही में ट्रंप (President Trump) ने दावा किया था कि भारत ने कहा था कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा. हालांकि, भारत की ओर से इस दावे से साफ इनकार कर दिया गया था. भारत ने कहा था कि उसकी ट्रंप से कोई बात नहीं हुई. इसे लेकर अमेरिकी मीडिया ने राष्ट्रपति से सवाल पूछा, “ऐसी खबरें हैं और आप जानते हैं, आपने हाल ही में एक फोन कॉल में भी इसका जिक्र किया था, जिसमें भारत ने कहा था कि वह रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, लेकिन भारत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी.”

मैं ऐसा करना नहीं चाहता पर भारत भारी टैरिफ चुकाता रहेगा

इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया, “अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो वे भारी टैरिफ चुकाते रहेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कहा है. नहीं, मैंने भारत के प्रधानमंत्री से बात की थी और उन्होंने कहा था कि वे रूसी तेल खरीदने का मामला नहीं करेंगे, तो बस.”

अमेरिकी मीडिया ने इस पर फिर से भारत के इनकार को लेकर सवाल किया, जिस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता, लेकिन अगर वे ऐसा कहना चाहते हैं, तो वे भारी टैरिफ चुकाते रहेंगे और वे ऐसा नहीं करना चाहते.

ट्रंप के इस बयान से भारतीय कूटनीतिक हलकों में हलचल

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान पर भारतीय कूटनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन भारत ने रूस से तेल खरीदने का सिलसिला नहीं रोका. यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आ रही है. भारत का तर्क है कि वह अपने नागरिकों के हितों के लिए सस्ता तेल खरीद रहा है और इस पर कोई भी देश सवाल नहीं उठा सकता.

दूसरी ओर ट्रंप का यह बयान भारत-अमेरिका संबंधों की दिशा को लेकर नई बहस छेड़ रहा है. एक ओर दोनों देश रक्षा, तकनीक और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं, वहीं इस तरह की धमकियां दोनों देशों के बीच अविश्वास का माहौल भी बना सकती हैं.


ये भी पढ़ें: USA No Kings Protest: डोनाल्ड ट्रंप ने AI वीडियो की मदद से ‘नो किंग्स’ प्रदर्शनकारियों का उड़ाया मज़ाक, लोगों पर फाइटर जेट से गिराया कीचड़


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

2 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

3 hours ago