दुनिया

ट्रंप ने कमला हैरिस को दी टीवी पर बहस की चुनौती, उपराष्ट्रपति ने किया इनकार, बोलीं- वादे से पीछे हट रहे पूर्व राष्ट्रपति

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले दोनों उम्मीदवारों – उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप – के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज पर बहस करने की चुनौती दी है. हालांकि, उपराष्ट्रपति ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

एक्स पर कमला हैरिस ने किया पोस्ट

कमला हैरिस ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं 10 सितंबर को एबीसी पर रहूंगी, क्योंकि उन्होंने (ट्रंप ने) राष्ट्रपति बाइडेन के साथ चर्चा की सहमति दी थी. मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें वहां देखूंगी.”

ट्रंप ने एबीसी पर बहस की दी थी सहमति

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 10 सितंबर को एबीसी न्यूज पर बहस के लिए सहमति दी थी. हालांकि, ट्रंप ने सुझाव दिया था कि दोनों के बीच फॉक्स पर बहस हो. कमला हैरिस ने ट्रंप के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि वह बहस से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं. पहले उन्होंने एबीसी न्यूज पर बहस के लिए सहमति दी थी.

बता दें कि जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से पीछे हटने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार बन गई हैं. कमला हैरिस ने इस पर खुशी जताई और कहा है कि बस 95 दिन और.

यह भी पढ़ें- Ismail Haniyeh Hamas Chief जिसने हजारों लोगों की जान ली, कई शहरों को तबाह किया…जानिए इजरायल ने उसे कैसे उतारा मौत के घाट

उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी.”

कमला हैरिस ने एक बयान में कहा, “मैं सभी दोस्तों और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी को धन्यवाद देना चाहती हूं. आपके भविष्य के राष्ट्रपति के रूप में मुझे पता है कि हम इस लड़ाई के लिए तैयार हैं. इस लड़ाई को जब हम लड़ेंगे तो हर कोई एक ही स्वर में कहेगा कि हम जीतेंगे. आप सभी का धन्यवाद. मैं शिकागो में आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago