भारतीय हॉकी टीम (फोटो- IANS)
Paris Olympics 2024: पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने की भारत की उम्मीद कायम है. इस मौके पर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं. भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह ने हॉकी की पूरी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी. इस खुशी के मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमें टीम से गोल्ड की उम्मीद है और यह सपना हमारी हॉकी टीम जरूर पूरा करेगी.
हॉकी कोच युदविंदर सिंह ने कहा, “हम अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. श्रीजेश ने हर बार की तरह इस बार भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हम सभी को उन पर गर्व है. हम यही दुआ कर रहे हैं भारतीय हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाए और गोल्ड जीते. मुझे हरमनप्रीत सिंह पर भी गर्व है, मैं उसे प्यार से अर्जुन बोलता हूं.”
ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आये. भारत ने शूट आउट में 4-2 से मैच जीता है. यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है. उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं. भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. इसके बाद शूट आउट में ग्रेट-ब्रिटेन को 4-2 से हरा कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
शूटआउट में भारत ने अपने चार निशाने साधे, जबकि ग्रेट-ब्रिटेन दो निशाने ही लगा पाया. पिछले टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी और समर्थक खुशी से झूम उठे. 1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद यह पहला मौका जब भारत लगातार दो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है.
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ शूट आउट में जीत के बाद पीआर श्रीजेश का भावुक बयान
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…