दुनिया

ट्रंप ने जारी किया ‘लेवल-4’ अलर्ट, नागरिकों को तुरंत वेनेजुएला छोड़ने का निर्देश

वेनेजुएला में जारी राजनीतिक उथल-पुथल और हालिया सैन्य कार्रवाई के बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामलों के ब्यूरो ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है. ब्यूरो ने वहां मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है.

वेनेजुएला में हथियारबंद समूह सक्रिय

ब्यूरो ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा गया कि वेनेजुएला की सुरक्षा स्थिति अभी स्थिर नहीं है. वहां हथियारबंद समूह सक्रिय हैं, जिन्हें स्थानीय तौर पर ‘कोलेक्टिवोस’ कहा जाता है. ये समूह सड़कों पर अवरोध लगा रहे हैं और वाहनों की तलाशी ले रहे हैं. तलाशी के दौरान वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं किसी व्यक्ति के पास अमेरिकी नागरिकता या अमेरिका का समर्थन करने से जुड़े सबूत तो नहीं हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नागरिकों को सड़क मार्ग से यात्रा करते समय “सतर्क रहने और सावधानी बरतने” और अपडेटेड जानकारी के लिए एयरलाइंस के संचार और वेबसाइटों की निगरानी करने की सलाह दी गई है.

स्थानीय कानूनों का मनमाना इस्तेमाल

ब्यूरो ने कहा है कि वेनेजुएला को यात्रा के लिए सबसे उच्च जोखिम वाले स्तर यानी स्तर चार की श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है वहां यात्रा न करना. इसके पीछे कई गंभीर कारण बताए गए हैं, जिनमें गलत तरीके से हिरासत में लेना, हिरासत के दौरान यातनाएं, आतंकवाद, अपहरण, स्थानीय कानूनों का मनमाना इस्तेमाल, अपराध, नागरिक अशांति और कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं.

3 जनवरी की सुबह अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान चलाया था, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया था. इस कार्रवाई की दुनिया भर में कड़ी निंदा हुई है और गंभीर चिंता जताई गई है.

वेनेजुएला के नेताओं के साथ बातचीत भविष्य में संभव

दूसरी ओर, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे जल्द ही वेनेजुएला की मौजूदा सत्ता से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं. इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत शुरू होने के संकेत मिले हैं.

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के नेताओं के साथ बातचीत निकट भविष्य में संभव है, हालांकि अभी इसकी कोई तय तारीख नहीं है.

संबंध पहले की तुलना में काफी बेहतर- Trump

ट्रंप ने कहा, “मैं वेनेज़ुएला के कई प्रतिनिधियों से बहुत जल्द मिलने वाला हूं. अमेरिका और वेनेजुएला की मौजूदा सरकार के बीच संबंध पहले की तुलना में काफी बेहतर हुए हैं. अमेरिका वेनेजुएला के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर रहा है, ताकि हालात और न बिगड़ें. हम वेनेजुएला के लोगों से सीधे बात कर रहे हैं और यह बातचीत अच्छे ढंग से हो रही है.”

ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि हाल की सैन्य कार्रवाई और दबाव के चलते अमेरिका को ऐसी स्थिति मिली है, जिससे आगे किसी बड़े टकराव को टाला जा सका है.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान अब स्वतंत्रता की ओर, अमेरिका मदद…’, क्या ईरान पर हमले की तैयारी में हैं ट्रंप?

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

3 hours ago