Bharat Express DD Free Dish

travel advisory

ईरान में जारी अशांति के कारण वहां का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसका सीधा असर भारत से चलने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है. एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए नई गाइडलाइंस और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए 'स्तर-4' की चेतावनी जारी करते हुए अपने नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होते ही तुरंत देश छोड़ने को कहा है. ब्यूरो के अनुसार, वहां 'कोलेक्टिवोस' जैसे हथियारबंद समूह वाहनों की तलाशी ले रहे हैं और अमेरिकी नागरिकता वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं.

बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से विरोध-प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसी बीच आज शनिवार, 20 दिसंबर को उस्मान हादी का अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसे लेकर प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार और उससे जुड़े कार्यक्रमों के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क सकती है।