दुनिया

‘अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए…!’ ट्रंप ने की इंडियन इलेक्शन की तारीफ, ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले?

Trump Praises India Election System: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय चुनावी प्रणाली और लोकतंत्र के गजब के मुरीद हो गए हैं. दरअसल ट्रंप ने अमेरिका में वोटिंग के नियमों को सख्त बनाने और ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित कराने के लिए भारत के इलेक्शन सिस्टम का लोहा माना है.

बता दें कि अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक झन्नाटेदार पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के उस सवाल का खुलासा किया, जिसने अमेरिकी राजनीति में तहलका मचा दिया है.

ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले ट्रंप?(Trump Praises India Election System)

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस महीने की शुरुआत में जब अमेरिकी प्रशासन और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच बातचीत हुई, तो ज्ञानेश कुमार ने एक तीखा सवाल पूछा कि “आखिर अमेरिका में बिना किसी वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?” ट्रंप ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र का यह सवाल बिल्कुल सही है और इसने अमेरिका के ढीले-ढाले चुनावी नियमों की पोल खोलकर रख दी है.

 

64.6 करोड़ वोटर्स का दिया हवाला

ट्रंप ने भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों का गुणगान करते हुए कहा कि भारत के पिछले आम चुनाव में रिकॉर्ड 64.6 करोड़ (646 मिलियन) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. उन्होंने हैरानगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े देश में 1% से भी कम लोगों ने डाक के जरिए वोट डाला और हर एक वोटर के पास सरकार द्वारा जारी एक वैलिड फोटो ID होना अनिवार्य था.

किस ऐक्ट को पास कराने की जुगत में ट्रंप?

भारत की मिसाल देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी संसद (कांग्रेस) को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि हमें अभी ‘द सेव अमेरिका एक्ट’ पास करने की जरूरत है. यह कानून अमेरिका में वोटरों की पहचान, वोटर कार्ड में फोटो और नागरिकता के ठोस सबूत मांगने से जुड़ा है. ट्रंप लंबे समय से अमेरिका में बिना ID वोटिंग और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर सख्त कानून की वकालत करते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप से रूठे अमेरिकी! अप्रूवल रेटिंग गिरकर 33% पहुंची, क्या ईरान जंग ने बढ़ाई टेंशन?

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी दोहराया

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप की पोस्ट को शेयर करते हुए उनका खुलकर समर्थन किया. सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप बिल्कुल सही कह रहे हैं, जब भारत 64.6 करोड़ लोगों का चुनाव बिना किसी धांधली और 100% फोटो ID के करा सकता है, तो अमेरिकी कांग्रेस को तुरंत ‘SAVE America Act’ पास कर देना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago