दुनिया

भारत जैसे देशों की तेजी से बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी से चिढ़ा अमेरिका, नया टैरिफ लगाने के लिए 16 देशों के खिलाफ जांच बिठाई

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने की तैयारी तेज कर दी है. ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन समेत 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई व्यापार जांच शुरू की है. यह जांच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) द्वारा की जा रही है.

‘कुछ देशों ने मैन्युफैक्चरिंग जरूरत से ज्यादा बढ़ा ली’

यह जांच 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के अंतर्गत की जा रही है. अमेरिका का कहना है कि इन देशों ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ा ली है. इससे अतिरिक्त उत्पादन हो रहा है, जो अमेरिकी बाजार में सस्ते सामान के रूप में आ रहा है और अमेरिकी नौकरियों को नुकसान पहुंचा रहा है.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं कि ये देश विभिन्न सेक्टर्स में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता दिखा रहे हैं. जैसे कि लगातार बड़े व्यापार अधिशेष या अप्रयुक्त क्षमता के जरिए.

ट्रंप प्रशासन का 2 अलग-अलग जांचों पर फोकस

ट्रंप प्रशासन ने दो अलग-अलग जांचों का ऐलान किया है. पहली जांच अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता पर है, जिसमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं. दूसरी जांच जबरन मजदूरी (forced labor) से बने उत्पादों पर है, जो लगभग 60 देशों को कवर करती है. ग्रीर ने कहा कि अमेरिका अब अपनी इंडस्ट्री को अन्य देशों के अतिरिक्त उत्पादन का शिकार नहीं होने देगा.

अमेरिकी SC में हार के बाद ट्रंप का नया प्लान

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की प्रमुख टैरिफ नीति को रद्द कर दिया था. इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने नए तरीके से टैरिफ लगाने का रास्ता निकाला है. ग्रीर ने कहा कि नीति वही रहेगी, लेकिन अदालत के फैसले के आधार पर उपाय बदल सकते हैं. उनका लक्ष्य अमेरिकी नौकरियों की रक्षा करना है. ट्रंप फरवरी में लगाए गए अस्थायी ग्लोबल टैरिफ की डेडलाइन जुलाई में खत्म हो रही है. इस जांच से गर्मियों तक नए टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो सकता है.

डोनाल्‍ड ट्रंप की दृढ़ता और संभावित कदम

जैमीसन ग्रीर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप टैरिफ लगाने के लिए पूरी तरह दृढ़ हैं. वे अनुचित व्यापार प्रथाओं से निपटने का कोई न कोई तरीका जरूर निकाल लेंगे. व्यापार घाटे को कम करना और अमेरिकी विनिर्माण को बचाना उनका मुख्य उद्देश्य है. जांच से जुड़ी जनता की टिप्पणियां 15 अप्रैल 2026 तक ली जाएंगी. सुनवाई मई में शुरू हो सकती है. यह जांच ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी अधिकारी पेरिस में चीनी अधिकारियों के साथ व्यापार वार्ता की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़िए: ट्रंप बोले- थैंक यू इंडिया! रिलायंस का अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा निवेश, टेक्सास बनेगा नया ‘जामनगर’?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

27 minutes ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

57 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

1 hour ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

1 hour ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

3 hours ago