दुनिया

अब हत्याएं बंद हों, समझौता करो! पुतिन से बात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलकर युद्ध रोकने का किया आग्रह

Trump Called zelensky Stop War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ढाई घंटे तक फोन पर बातचीत करने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस में अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की.

यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ज़ेलेंस्की के साथ अपनी बैठक को “काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण” बताया.

उन्होंने लिखा,

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक काफी रोचक और सौहार्दपूर्ण रही, लेकिन मैंने उनसे कहा, जैसा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन को भी सुझाव दिया था कि अब समय आ गया है कि हत्याएं रोकी जाएं और समझौता किया जाए.

उस समय मैं राष्ट्रपति होता तो युद्ध शुरू नहीं होने देता- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें जहां हैं वहीं रुक जाना चाहिए. दोनों को जीत का दावा करने दें, इतिहास को फैसला करने दें! अब और गोलीबारी नहीं, अब और मौतें नहीं, अब और बेहिसाब धनराशि खर्च नहीं. यह एक ऐसा युद्ध है जो अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी शुरू ही नहीं होता. हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं, अब और नहीं, शांति से अपने परिवारों के पास घर जाओ!

यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने से किया इनकार

द्विपक्षीय बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने के अपने पुराने रुख से हटते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े.

रूस-युक्रेन युद्ध खत्म हो- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-युक्रेन युद्ध को खत्म करने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम टॉमहॉक मिसाइलों के बारे में बात करने जा रहे हैं, और हम चाहेंगे कि उन्हें टॉमहॉक मिसाइलों की जरूरत ही न पड़े. सच कहूं तो, हम युद्ध खत्म करना ही चाहेंगे. हम युद्ध खत्म करने के लिए ही इसमें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का दोगलापन उजागर! सीजफायर के बाद भी अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 8 अफगानी क्रिकेटरों की हुई मौत

अमेरिका को मिसाइलों की है जरूरत

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अपनी सुरक्षा के लिए इन मिसाइलों की जरूरत है. दरअसल, हमास और इजरायल के बीच दो सालों से चल रहे युद्ध पर फिलहाल फुलस्टॉप लग गया है. ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति को उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच भी युद्ध रुक सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमें टॉमहॉक मिसाइलों की जरूरत है, और हमें कई अन्य मिसाइलों की भी जरूरत है, जो हम पिछले चार सालों से यूक्रेन भेज रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

16 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

33 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

55 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago