दुनिया

बौखलाहट में कुछ भी बोल रहा अमेरिका! अब ट्रंप के सलाहकार ने भारत को धमकाया, बोले- टैरिफ कम करवाना है, तो…

भारत पर अमेरिका की ओर से 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब अमेरिकी डिप्लोमैट और राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की डिस्काउंटेड रूसी तेल की खरीद ने पुतिन की आक्रामकता को बढ़ावा दिया है.

Peter Navarro ने दी धमकी

नवारों ने ये भी भी कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष मोदी का युद्ध है. उन्होंने भारत को चेतावनी दी कि अगर भारत अपनी इसी नीति पर कायम रहता है, तो अमेरिका को इस पर और भी कड़े रुख अपनाने पर बाध्य होना पड़ेगा. हालांकि उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर दे, तो अमेरिका टैरिफ में 25 फीसदी की कमी कर देगा.

पीटर नवारों ने एक टीवी चैनल के शो में इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत अछूता नहीं है, शांति का थोड़ा रास्ता भारत से भी गुजरता है. बता दें कि पीटर नवारो का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप ने 27 अगस्त को भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. ये टैरिफ अब बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.

तेल खरीदना बंद कर भारत- नवारो

नवारो (Peter Navarro) से जब पूछा गया कि क्या अमेरिका टैरिफ कम करने के बारे में सोच रहा है? इसपर उन्होंने कहा कि “यह बहुत ही आसान है, अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो अमेरिका अगले ही दिन से 25 फीसदी की छूट दे देगा. मैं हैरान हूं. मोदी एक महान नेता है, भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, इस देश को परिपक्व लोग चला रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Tariff विवाद के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री का बयान, कहा- भारत से समझौते की उम्मीद अब भी जिंदा

पीटर नवारो (Peter Navarro) ने आगे कहा कि “भारत रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीद कर रूसी युद्ध के प्रयासों के लिए वित्तीय मदद कर रहा है. रूस भारत से मिले पैसे का इस्तेमाल अपनी युद्ध मशीनरी में खर्च कर रहा है, जिससे ज्यादा यूक्रेनी मारे जा रहे हैं. अमेरिकी लोग भी इसी के चलते ज्यादा नुकसान में हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

4 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

13 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

19 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago