Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही विजय को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, कुन्नम पुलिस स्टेशन अभिनेता और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि एक्टर के खिलाफ ये FIR शरत कुमार नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराया है. इसके अलावा एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें थलापति विजय के बाउंसर एक शख्स को रैंप से नीचे फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है?
बता दें कि मदुरै में हुई TVK की रैली के दौरान मारपीट की घटना के संबंध में शिकायतकर्ता शरत कुमार ने पेरम्बलुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि रैली के दौरान वह वजय से मिलने के लिए मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी विजय के बाउंसरों ने उसे जबरदस्ती कपड़कर रैंप से धक्का दे दिया. साथ ही उसने यह भी कहा कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई. पीड़ित ने यह आरोप भी लगाया कि विजय को रैली में जनता के साथ दुर्व्यवहार हुआ.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीवीके प्रमुख विजय को रैंप पर चलते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान रैंप के दोनों और भारी संख्या में खड़े उनके समर्थकों को भी जोश में विजय को देखकर हाथ हिलाते और उनके समर्थन में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. वहीं 7 मिनट लंबे इस वीडियो की शुरु में ही विजय के बाउंसरों को एक आदमी को रैंप से नीचे फेंकते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इसे देखने के बाद विजय पर गुस्सा निकाल रहा है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा-सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर ऐसे लगाया विराम, गणेश चतुर्थी पर दी गुड न्यूज
इस मामले में पेरम्बलुर पुलिस ने विजय और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 296(B) और 115(I) के तहत दर्ज मामला दर्ज किया है. ये धाराएं अवैध जमावड़ा, शांति भंग करने और गंभीर अपराध के लिए उकसाने से संबंधित हैं.
विजय पिछले साल ही राजनीति में आए हैं. उन्होंने फरवरी 2024 में ये तमिलगा वेत्री कषगम के नाम से अपनी पार्टी बनाई थी. उन्होंने ये भी ऐलान किया था कि वो एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह देंगे. ‘जन नायगन’ (Jan Nayagan) उनकी आखिरी फिल्म होगी. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…