दुनिया

जॉर्जिया में तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 20 सैनिकों की मौत राष्ट्रपति एर्दोगन ने जताया शोक

Turkey Military Plane Crash: तुर्की वायुसेना का एक C-130 सैन्य कार्गो विमान मंगलवार को जॉर्जिया के काखेती क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान में 20 तुर्की कर्मी सवार थे, जिनमें उड़ान दल भी शामिल था. हालांकि, कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

कहां हुआ हादसा?

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान अजरबैजान के गंजा शहर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जॉर्जिया के सिघनागी नगरपालिका में गिर गया. यह इलाका अजरबैजान सीमा के पास है और चारों ओर पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है.

वीडियो की पुष्टि नहीं

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में घास से ढकी पहाड़ी पर मलबे के टुकड़े, जलते हुए धातु और उठता हुआ काला धुआं दिखाई दिया. कुछ सोशल मीडिया फुटेज में विमान को तेजी से घूमते हुए जमीन पर गिरते और फिर आग की लपटों में फटते हुए दिखाया गया. हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

राष्ट्रपति एर्दोगन की प्रतिक्रिया

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अंकारा में एक कार्यक्रम के दौरान अपना भाषण रोककर हादसे की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, “ईश्वर हमारे शहीदों की आत्मा को शांति दे. यह कठिन घड़ी है, लेकिन हम न्यूनतम नुकसान के साथ इससे बाहर निकलने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने बताया कि सरकार घटना की जांच कर रही है.

कई देशों ने जताई संवेदना

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने एर्दोगन से फोन पर बात कर शोक जताया. अमेरिका के राजदूत टॉम बैरक ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका इस कठिन समय में तुर्की के साथ खड़ा है.

लॉकहीड मार्टिन का बयान

C-130 हरक्यूलिस विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने हादसे पर शोक जताया और जांच में तुर्की को पूरा सहयोग देने की बात कही. प्रवक्ता क्रिस कार्न्स ने कहा, “हम अपने ग्राहक और उनके नागरिकों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

13 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

36 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago