दुनिया

Kanye West Twitter: एलन मस्क ने कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट किया सस्पेंड, ‘स्वास्तिक’ की तस्वीर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई

Kanye West Twitter: मशहूर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट के ट्विटर अकाउंट को हिंसा भड़काने के आरोप में ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया है. कान्ये इन दिनों यहूदी विरोधी बयानों के लिए विवादों में घिरे हुए हैं. रैपर कान्ये ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हिटलर की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें वो तानाशाह पसंद हैं और नाजियों से भी उन्हें प्यार है. इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे ट्विटर ने नियमों का उलंघन करना माना है.

अमेरिकी रैपर कान्ये ने हाल ही में ट्विटर पर वापसी की थी. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने उनके अकाउंट को निलंबित कर रखा था, लेकिन एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद फिर से उनका अकाउंट बहाल कर दिया गया था. करीब दो सप्ताह बाद एक बार फिर ट्विटर ने कान्ये के अकाउंट को निलंबित कर दिया है.

बता दें कि, अमेरीकी रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने हैंडल पर एक पोस्ट की थी. जिसमें स्वास्तिक की तस्वीर दिखाई दे रही थी. ट्विटर ने इस पोस्ट को अपने नियमों का उल्लंघन माना है और अकाउंट को ब्लॉक कर दिया.

एलन मस्क ने दिया जवाब

वहीं, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि निलंबन हिंसा के लिए उकसाने के लिए किया गया. मस्क ने आगे लिखा कि मैंने पूरी कोशिश की, इसके बावजूद उन्होंने फिर से हिंसा भड़काने खिलाफ हमारे नियम का उल्लंघन किया. अमेरीकी रैपर कान्ये वेस्ट को ट्विटर के अलावा इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया ने भी बैन कर रखा है.

ये भी पढ़ें : Elon Musk: एलन मस्क लांच करने वाले हैं अपना मोबाइल फोन? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

रैपर कान्ये ने न सिर्फ यहूदी विरोध बल्कि, वो ब्लैक लाइव मैटर आंदोलन का भी मजाक उड़ा चुके हैं. पेरिस फैशन वीक में वो व्हाइट लाइव्स मैटर लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंच गए थे. इसके बाद रैपर ने अपने एक बयान में कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पुलिस के हाथों नहीं बल्कि, ड्रग का सेवन करने के चलते हुई. इस बयान पर जॉर्ज की बेटी ने वेस्ट के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

17 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

37 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

53 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago