मनोरंजन

Drishyam 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते में भी ‘दृश्यम 2’ का जलवा बरकरार, भेड़िया से ज्यादा की कमाई

Drishyam 2 Box Office:  शुक्रवार का दिन आते ही दर्शक नई फिल्मों का इंतजार करने लग जाते हैं. पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दृश्यम 2 और भेड़िया की अच्छी शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. जाते हुए साल के साथ दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद मेकर्स को भी अब उम्मीद जगी है. वहीं दृश्यम 2 की बात करें तो ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन  कर रही है. इसके अलावा टिकट खिड़की पर अब भेड़िया का संघर्ष जारी है. वहीं आज सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो रिलीज होने जा रही है.

दृश्यम 2

अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की रिलीज को 15 दिन होने जा रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वीकडेज में भी दृश्यम 2 का जलवा बरकरार है. कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 104.66 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 4.30 करोड़ रहा. इस फिल्म की कुल कमाई 163.47 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दृश्यम 2 ने दुनियाभर में 235 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

भेड़िया

वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ ने पिछले हफ्ते 25 नवंबर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत गया है. कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का कुल कारोबार 42.06 करोड़ रुपये हो गया है.

एन एक्शन हीरो

आयुष्मान खुराना वैसे तो हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में करेंगे. आखिरी बार अभिनेता अनेक फिल्म लेकर आए थे, जो कि कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. अब उनकी एन एक्शन हीरो आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म करीब ढाई करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago