दुनिया

सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? OPEC से 60 साल पुराना रिश्ता तोड़ आबू धाबी ने चला सबसे बड़ा दांव, हिल गई खाड़ी की सियासत

UAE Exits OPEC: अमेरिका-इजरायल और ईरान यु्द्ध ने मिडिल ईस्ट का नक्शा बदल दिया है. यह कोई जमीन पर बना नक्शा नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े तेल संगठन का नक्शा है. दरअसल दुनिया के सबसे ताकतवर तेल संगठन माने जाने वाले OPEC और OPEC प्लस को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टाटा कह दिया है.

UAE आधिकारिक रूप से 1 मई से इस संगठन से बाहर निकल जाएगा. जिसके बाद से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में भूचाल आ गया है. गौरतलब है कि आबू धाबी इस संगठन का पिछले 60 सालों से हिस्सा था.

OPEC से UAE के बाहर निकलने के बाद से खाड़ी देशों की राजनीतिक ताकत घट सकता है. आबू धाबी के इस फैसले पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं, क्योंकि इससे ना सिर्फ वैश्विक ऊर्जा बाजार में परिवर्तन आएगा बल्कि इसे एक नए कूटनीतिक युग की शुरुआत भी माना जा रहा है.

क्यों UAE ने छोड़ दिया OPEC?

UAE साल 1967 से ही ओपेक का हिस्सा था. अब लगभग 60 सालों बाद इस गठबंधन से उसने खुद को अलग कर लिया है. इसका मुख्य कारण तेल उत्पादन को बताया जा रहा है. दरअसल UAE अपनी तेल उत्पादन क्षमता को बढ़ाना चाहता है. वह OPEC के हस्तक्षेप के चलते अपनी कुल तेल उत्पादन क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहा था. UAE हर दिन 50 लाख बैरल तेल उत्पादन का टारगेट रखा है.

इसका असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ना लाजमी है. भविष्य में तेल सप्लाई बढ़ने पर तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि अभी तेल का दाम घटेगा, इसकी संभावना कम है.

तेल उत्पादन पर पाबंदी और सऊदी के साथ तनाव

OPEC का सदस्य होने के चलते यूएई एक निश्चित बैरल तक ही तेल का उत्पादन कर सकता था. वह इससे ज्यादा तेल निकालने के लिए स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले सकता था. अब 1 मई 2026 से UAE अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक तेल निकाल सकता है और वैश्विक बाजार में उसे बेच सकता है.

ये भी पढ़ें- चीन-पाक की उड़ी नींद! भारत आ रही रूसी S-400 की चौथी खेप, अब आसमान में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

UAE के इस निर्णय के पीछे सऊदी अरब के साथ उसके तनाव को बताया जा रहा है. OPEC का नेतृत्व आमतौर पर सऊदी अरब ही करता है. लेकिन हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर दिख रहा है. क्षेत्रीय राजनीति और आर्थिक निवेश को लेकर लड़ाई दोनों देशों के बीच की खाई को और गहरी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

2 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

7 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

12 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

20 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

26 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

26 minutes ago