दुनिया

डील-डील करने वाले ट्रंप की निकलेगी हेकड़ी! पीएम मोदी के न्योते पर भारत आ रहे यूके के पीएम, कीर स्टार्मर की पहली यात्रा क्यों है खास?

UK PM Keir Starmer India Visit: यूनाइटेड किंगडम के पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 8 अक्टूबर से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे. शनिवार को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इसकी घोषणा की. यूनाइटेड किंगडम के पीएम स्टार्मर की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 9 अक्टूबर को मुंबई में इस यात्रा के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री ‘विजन 2035’ के अनुरूप भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं में प्रगति का जायजा लेंगे. यह ‘विजन 2035’ व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे प्रमुख स्तंभों में कार्यक्रमों और पहलों का एक केंद्रित और समयबद्ध 10-वर्षीय रोडमैप है.

व्यवसायों और उद्योग को लेकर होगी महत्वपूर्ण बातचीत

विदेश मंत्रालय के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “दोनों नेता भविष्य की भारत-ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी के एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर व्यवसायों और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.”

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भी शामिल होंगे और भाषण देंगे. इस कार्यक्रम के दौरान, दोनों नेता इंडस्ट्री एक्सपर्ट, पॉलिसी मेकर्स और इनोवेटर्स से मिलेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह यात्रा 23-24 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी की यूके यात्रा से उत्पन्न गति और सार्थकता को और आगे बढ़ाएगी. यह भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी बनाने के साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगी.”

पीएम मोदी और स्टार्मर ने बकिंघमशायर में की थी मुलाकात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर ने बकिंघमशायर के चेकर्स स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास पर मुलाकात की थी, जहां दोनों नेताओं ने आमने-सामने की बैठक के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की थी.

CETA पर किया था हस्ताक्षर

उन्होंने ऐतिहासिक भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर का स्वागत किया था, जिसने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर पहुंचाया और साथ ही दोनों अर्थव्यवस्थाओं में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग और रोजगार सृजन को भी महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया.

दोनों पक्षों ने दोहरे योगदान समझौते पर बातचीत करने पर भी सहमति व्यक्त की थी, जो सीईटीए के साथ ही लागू हुआ और जिसने प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर और वाणिज्यिक संस्थाओं के लिए व्यापार करने की लागत को कम करके दोनों देशों में पेशेवरों और सेवा उद्योग को सुविधा प्रदान की.

ये भी पढ़ें- दिसंबर में भारत आएंगे रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन, PM मोदी को ‘विश्वसनीय साझेदार’ बताया, बोले- मुझे उनसे मुलाकात का इंतजार है

गुजरात के गिफ्ट सिटी को लेकर हो सकती है डील

पूंजी बाजार और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में इस बात पर जोर दिया था कि दोनों पक्ष गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी, जो भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र है, और ब्रिटेन के जीवंत वित्तीय इकोसिस्टम के बीच बेहतर संपर्क को बढ़ावा देने के लिए काम कर सकते हैं.

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के साथ-साथ विश्व बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रक्षा उत्पादों के को-डिजाइन, को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक रक्षा औद्योगिक रोडमैप को अंतिम रूप दिए जाने का भी स्वागत किया था. दोनों देशों के सशस्त्र बलों की नियमित सहभागिता का स्वागत करते हुए, उन्होंने गहरी होती रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

8 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

10 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

29 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

30 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

42 minutes ago

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

54 minutes ago