ईरान जंग में शामिल नहीं होगा ब्रिटेन (AI IMAGE)
US Iran War: पिछले एक महीने से चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब ट्रंप उलझते जा रहे हैं. पहले जिन ताकतों के बल पर डोनाल्ड ट्रंप उछल कूद कर रहे थे, वो ही अब वाशिंगटन से दूरी बना रही हैं. ट्रंप के हर वार को ईरान सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. अब इसी बीच अमेरिका के लिए एक और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल अमेरिका के सबसे करीब देशों में शामिल ब्रिटेन ने ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है.
ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने कहा कि ईरान जंग में ब्रिटेन शामिल नहीं हो रहा. युद्ध के बजाय वो दुनिया की लाइफलाइन कहे जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए एक समिट का आयोजन करने जा रहे हैं. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करने की बात कही है.
स्टार्मर के मुताबिक इस हफ्ते दुनिया के लगभग 35 देशों के साथ होने वाली मीटिंग की ब्रिटेन मेजबानी करेगा. जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोले जाने पर चर्चा की जाएगी.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि उनपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिये कि मेरे सभी फैसले ब्रिटेन और उसके नागरिकों के हित में ही होंगे. यह जंग हमारी नहीं है और हम इसमें पिसना नहीं चाहते.
स्टार्मर ने यह भी चेताया कि ईरान जंग की वजह से ब्रिटेन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि ब्रिटेन इस संकट से निपटने के लिए तैयार है.
बता दें कि, ईरान युद्ध की वजह से ना सिर्फ मध्य पूर्व बल्कि वेस्ट एशिया से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया तक की अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित हुई है. कई देशों में तो इमरजेंसी तक लग गई है. ईरान युद्ध अब पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमला कर फंस गए हैं. वो इससे बाहर निकलने के लिए बेकरार हैं. वहीं नाटो देशों की बेवफाई पर भी ट्रंप बेहद नाराज हैं. उन्होंन कहा है कि वो नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. नाटो कागजी शेर है, वो पहले से ही नाटो से ज्यादा प्रभावित नहीं थे.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…