Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्रिटेन ने ट्रंप को दिखाई औकात! “यह हमारी जंग नहीं” कहकर झाड़ा पल्ला, अब बुलाई 35 देशों की मीटिंग

US Iran War: ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने कहा कि ईरान जंग में ब्रिटेन शामिल नहीं हो रहा. युद्ध के बजाय वो दुनिया की लाइफलाइन कहे जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए एक समिट का आयोजन करने जा रहे हैं. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करने की बात कही है.

US Iran War

ईरान जंग में शामिल नहीं होगा ब्रिटेन (AI IMAGE)

US Iran War: पिछले एक महीने से चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब ट्रंप उलझते जा रहे हैं. पहले जिन ताकतों के बल पर डोनाल्ड ट्रंप उछल कूद कर रहे थे, वो ही अब वाशिंगटन से दूरी बना रही हैं. ट्रंप के हर वार को ईरान सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. अब इसी बीच अमेरिका के लिए एक और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल अमेरिका के सबसे करीब देशों में शामिल ब्रिटेन ने ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया है.

ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर ने कहा कि ईरान जंग में ब्रिटेन शामिल नहीं हो रहा. युद्ध के बजाय वो दुनिया की लाइफलाइन कहे जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए एक समिट का आयोजन करने जा रहे हैं. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए ग्लोबल होर्मुज समिट की मेजबानी करने की बात कही है.

35 देशों के साथ ब्रिटेन करेगा मीटिंग

स्टार्मर के मुताबिक इस हफ्ते दुनिया के लगभग 35 देशों के साथ होने वाली मीटिंग की ब्रिटेन मेजबानी करेगा. जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोले जाने पर चर्चा की जाएगी.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि उनपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिये कि मेरे सभी फैसले ब्रिटेन और उसके नागरिकों के हित में ही होंगे. यह जंग हमारी नहीं है और हम इसमें पिसना नहीं चाहते.

ब्रिटेन इस संकट से निपटने के लिए तैयार

स्टार्मर ने यह भी चेताया कि ईरान जंग की वजह से ब्रिटेन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है, लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि ब्रिटेन इस संकट से निपटने के लिए तैयार है.

बता दें कि, ईरान युद्ध की वजह से ना सिर्फ मध्य पूर्व बल्कि वेस्ट एशिया से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया तक की अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित हुई है. कई देशों में तो इमरजेंसी तक लग गई है. ईरान युद्ध अब पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा संकट बन गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, भारत एक्सप्रेस पर होगा लाइव कवरेज

ईरान संग डील के लिए बेकरार ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हमला कर फंस गए हैं. वो इससे बाहर निकलने के लिए बेकरार हैं. वहीं नाटो देशों की बेवफाई पर भी ट्रंप बेहद नाराज हैं. उन्होंन कहा है कि वो नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. नाटो कागजी शेर है, वो पहले से ही नाटो से ज्यादा प्रभावित नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital