दुनिया

…तो क्या यूक्रेन पर हो जाएगा रूस का कब्जा? Donald Trump के इस बयान ने राष्ट्रपति जेलेंस्की की बढ़ा दी धड़कन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन किसी दिन रूस के नियंत्रण में आ सकता है. उन्होंने युद्ध प्रभावित देश से अमेरिकी सहायता के बदले में अपने प्राकृतिक संसाधनों को साझा करने की बात कही.

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने सोमवार को फॉक्स न्यूज को बताया कि उन्होंने कीव से कहा था कि उन्हें ‘500 बिलियन डॉलर की दुर्लभ पृथ्वी तत्व (विशेष धातुओं का एक समूह) चाहिए.’ उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी अधिकारियों ने प्रस्ताव पर “मूल रूप से सहमति” जताई थी. यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि यूक्रेन के पास दुर्लभ मिट्टी, तेल और गैस, अन्य चीजों के मामले में बहुत मूल्यवान भूमि है.”

ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि हमारा पैसा सुरक्षित रहे क्योंकि हम सैकड़ों अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “वे सौदा कर सकते हैं, वे सौदा नहीं भी कर सकते हैं. वे किसी दिन रूसी हो सकते हैं, या वे किसी दिन रूसी नहीं भी हो सकते हैं.”

ट्रंप का युद्ध को खत्म कराने पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति रूस यूक्रेन संघर्ष को जल्द खत्म करने की बात कहते आए हैं. उन्होंने पहले इस सप्ताह यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने की बात कही थी.

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ट्रंप की ये टिप्पणियाँ क्रेमलिन को खुश करने वाली हैं, जिसने अपने आक्रमण को शुरू करने के बाद से चार यूक्रेनी क्षेत्रों को अवैध रूप से अपने कब्ज़ में ले लिया है. क्रेमलिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों को दोहराया.

यह भी पढ़ें- डेनमार्क ने उड़ाया सुपरपावर अमेरिका का मजाक, अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया को खरीदने का बनाया प्लान

फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके प्रशासन ने रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति वार्ता के लिए आधार तैयार करने में ‘जबरदस्त प्रगति’ की है. ट्रंप ने यूक्रेन में अमेरिकी निवेश पर रिटर्न सुनिश्चित करने में अपनी रुचि भी दोहराई, विशेष रूप से देश के संसाधनों के संदर्भ में.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

36 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago