दुनिया

UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता मिले, भूटान ने UNGA में उठाई मजबूत आवाज

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक बड़ा बयान देकर भारत की मांग को मजबूती दी है. उन्होंने साफ कहा कि बदलती दुनिया को देखते हुए भारत और जापान जैसे देशों को सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए.

भूटान के प्रधानमंत्री का क्या कहना है?

तोबगे ने कहा कि UNSC को सिर्फ एक दिखावे की संस्था नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे दुनिया की असली चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत बनना चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत बताई और कहा कि भारत और जापान जैसे नेतृत्वकारी देशों को इसमें अहम भूमिका मिलनी चाहिए.

यह बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत लंबे समय से UNSC में सुधार और स्थायी सदस्यता की मांग करता रहा है. हाल ही में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भारत और ब्राजील की इस मांग को समर्थन मिला था. चीन और रूस ने भी कहा कि वे भारत की भूमिका को अहम मानते हैं.

UNSC में 5 स्थायी सदस्य

UNSC में फिलहाल 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन हैं. इनमें से चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों के साथ भारत के अच्छे रिश्ते हैं. फ्रांस तो पहले ही भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन कर चुका है. लेकिन चीन के वीटो पावर के चलते भारत की राह अब तक मुश्किल बनी हुई है.

भारत का तर्क

भारत का तर्क है कि एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों की भागीदारी बढ़नी चाहिए ताकि UNSC वाकई में वैश्विक प्रतिनिधित्व वाला मंच बन सके. अगर चीन अड़ंगा न लगाए तो भारत की स्थायी सदस्यता की राह काफी हद तक साफ हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-Pakistan News: बूटों के नीचे रौंदी जा रही बलूचों की आवाज, महरंग बलूच की हिरासत पर बढ़ा विवाद, मानवाधिकार संस्था ने क्या कहा?

भूटान जैसे पड़ोसी देश की खुली वकालत से भारत की मांग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ताकत मिली है. अब देखना होगा कि बाकी देश इस पर क्या रुख अपनाते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago