लीगल

दिवंगत वकीलों के परिवार को आर्थिक तंगी से निजात दिलाने के लिए बीसीआई नीति बनाए: दिल्ली हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) एवं बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) से कहा कि वे दिवंगत वकीलों के परिवार को आर्थिक तंगी से निजात दिलाने के लिए एक नीति बनाए.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने दोनों निकायों से अनुरोध किया कि वे दिवंगत वकील की पत्नी जैसे अपीलकर्ता को आर्थिक तंगी को कम करने के लिए नीति बनाए जिससे उनके परिवार को घोर गरीबी का सामना न करना पड़े. क्योंकि उनके आय का एकमात्र साधन वकालत ही होता है. वकील के दिवंगत होने के बाद उनके परिवार के पास कोई वित्तीय सहायता नहीं होती है.

पीठ ने सरकार के तर्क को रखा बरकरार

पीठ ने यह निर्देश एक दिवंगत वकील की मां की अपील पर सुनवाई करते हुए दिया, जिन्होंने अपने बेटे की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना (सीएमएडब्ल्यूएस) के तहत 10 लाख के जीवन बीमा के भुगतान के लिए अदालत का रु ख किया था. दिल्ली सरकार ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि बीमा कवरेज पॉलिसी के सक्रिय होने पर निर्भर करता है. वकील की मृत्यु उससे पहले ही हो चुकी है. मां ने फिर कोर्ट में इसके लिए याचिका दाखिल की. एकल पीठ ने सरकार के इस तर्क को बरकरार रखा. मां ने फिर दो सदस्यीय पीठ के समक्ष अपील दाखिल की थी. जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिला बड़ा बल, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 24 नए जजों की हुई नियुक्ति

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

4 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

25 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

2 hours ago