शनिवार को यूरोप के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर साइबर हमला हुआ जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ा. लंदन का हीथ्रो, ब्रुसेल्स और बर्लिन एयरपोर्ट इस हमले की चपेट में आए. ये हमला चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम की सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी कोलिन्स एयरोस्पेस को निशाना बनाकर किया गया.
इस साइबर अटैक के चलते कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई में घंटों की देरी हुई. यात्रियों को सलाह दी गई कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें. एयरलाइंस ने असुविधा के लिए माफी भी मांगी है.
इसे भी पढ़ें- H-1B वीज़ा वर्कर्स के लिए क्या है ट्रंप के गोल्ड, प्लैटिनम और कॉर्पोरेट गोल्ड कार्ड, कैसे और किन्हें मिलेगा…कितनी है कीमत ?
ब्रुसेल्स एयरपोर्ट ने बताया कि अब केवल मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है. वहीं बर्लिन एयरपोर्ट को भी पैसेंजर हैंडलिंग सिस्टम से कनेक्शन काटना पड़ा. हीथ्रो एयरपोर्ट ने इसे तकनीकी समस्या बताया और कहा कि इससे चेक-इन और बोर्डिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
फ्रांस ने साफ किया कि उनके एयरपोर्ट्स जैसे पेरिस के रोइसी, ओरली और ले बौर्जेट पर कोई असर नहीं पड़ा है. साइबर अटैक का असर सीमित एयरपोर्ट्स तक ही रहा.
कोलिन्स एयरोस्पेस जो RTX कॉर्प की सहायक कंपनी है, ने बताया कि उनके MUSE सॉफ्टवेयर में साइबर समस्या आई है. हालांकि, मैन्युअल चेक-इन से स्थिति को संभाला जा सकता है.
इसे भी पढ़ें-H-1B Visa: ट्रंप की नई वीजा फीस से मचा हड़कंप, भारत-अमेरिका फ्लाइट का बढ़ा किराया
उड़ानों की संख्या आधी
Eurocontrol के मुताबिक शनिवार सुबह 04:00 GMT से रविवार 02:00 GMT तक उड़ानों की संख्या आधी कर दी गई. हीथ्रो में 140 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, ब्रुसेल्स में 100 और बर्लिन में 62 फ्लाइट्स प्रभावित रहीं. डबलिन एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को सुरक्षा के चलते खाली कराया गया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…