दुनिया

क्या चीन के साथ छिड़ेगी जंग! आज से ईरान को सील करेगा अमेरिका, आखिर होर्मुज नाकेबंदी के पीछे क्या है कहानी?

Iranian Ports Blockade: दुनियाभर की नजरें इस वक्त खाड़ी देशों और होर्मुज स्ट्रेट पर टिकी हैं, क्योंकि वहां जंग के बादल गहरे होते जा रहे हैं. अमेरिका ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लेते हुए ईरानी बंदरगाहों की पूरी तरह से नाकेबंदी करने का ऐलान कर दिया है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की मानें तो आज यानी सोमवार, 13 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ये नाकेबंदी लागू हो जाएगी. इस कदम का सीधा मतलब यह है कि अब ईरान के किसी भी बंदरगाह से न तो कोई जहाज बाहर निकल पाएगा और न ही कोई अंदर जा सकेगा. अमेरिका की इस ‘घेराबंदी’ ने मिडिल ईस्ट के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी हड़कंप मचा दिया है.

क्या है अमेरिका का प्लान?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने साफ कर दिया है कि यह नाकेबंदी किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले हर उस देश के जहाज पर लागू होगी जो ईरानी तटों का इस्तेमाल करना चाहता है.

CENTCOM ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद उनकी सेनाएं ओमान की खाड़ी और अरब खाड़ी के उन तमाम इलाकों में तैनात हो गई हैं, जो ईरानी सीमा से लगते हैं.

हालांकि, अमेरिका ने ये भी साफ किया है कि वो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले उन जहाजों को नहीं रोकेगा, जो ईरान के अलावा किसी दूसरे देश के बंदरगाहों की ओर जा रहे हों. कमर्शियल जहाजों और उनके नाविकों को सलाह दी गई है कि वे अमेरिकी नौसेना के संपर्क में रहें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

ट्रंप की चेतावनी और ‘पेट्रोडॉलर’ की जंग

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक कड़ा संदेश जारी किया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से ‘अवैध टोल’ वसूला जा रहा है और अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. लेकिन जानकारों की मानें तो इस गुस्से के पीछे की असली कहानी कुछ और ही है.

दरअसल, अमेरिका को इस बात की भनक लगी है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले कई जहाज व्यापार के लिए अमेरिकी डॉलर के बजाय चीनी मुद्रा ‘युआन’ का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये सीधे तौर पर दशकों से चले आ रहे ‘पेट्रोडॉलर’ सिस्टम को चुनौती देने जैसा है. चीन और ईरान मिलकर अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो वॉशिंगटन को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा.

चीन और ईरान पर कसता शिकंजा

अमेरिका के इस कदम ने एक बार फिर बीजिंग और तेहरान के साथ उसके रिश्तों को सबसे खराब दौर में पहुंचा दिया है. वॉशिंगटन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो आर्थिक दबाव कम नहीं होने देगा. ये नाकेबंदी केवल सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि एक बड़ा आर्थिक हमला है जो सीधे तौर पर वैश्विक तेल सप्लाई और कीमतों पर असर डाल सकता है.

चीन और ईरान ने अब तक अमेरिकी दबाव का डटकर मुकाबला किया है, लेकिन आज शाम से शुरू होने वाली ये नाकेबंदी इस टकराव को एक नई और खतरनाक दिशा में ले जा सकती है.

ये भी पढ़ें: ‘वे स्टॉपवॉच लाए, हम कैलेंडर लेकर बैठ गए’ पीस टॉक फेल होने के बाद ईरान का अमेरिका पर तंज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

4 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

15 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

19 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

51 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago